Tuesday , 24 November 2026
Home आगरा Experts gave beauty tips to the participants in Luxe Life Master class in Agra…#agranews
आगराबिजनेस

Experts gave beauty tips to the participants in Luxe Life Master class in Agra…#agranews

364

आगरालीक्स…आगरा में पहली बार फैशन, मेकअप और ज्वैलरी पर हुई मास्टर क्लास. एक्सपटर्स ने बताया दिए टिप्स—कैसे खुद को बनाए खूबसूरत (Luxe Life Master Class in Agra)

आगरा में पहली बार फैशन, मेकअप और ज्वैलरी पर मास्टर क्लास का आयोजन किया गया. चर्च रोड स्थित माई बार हेडक्वाटर्स के 6th floor पर Luxe Life Master class के जरिए प्रतिभागियों को फैशन, मेकअप और आभूषण सबंधित जानकारी देकर उनकी आत्म-अभिव्यक्ति व आत्मविश्वास को मजबूत बनाना था. इस मास्टर क्लास में विशेषज्ञों ने अपने-अपने क्षेत्र में अर्जित ज्ञान और विशेषज्ञता को प्रतिभागियों के साथ साझा करके उनका मार्गदर्शन किया. प्रतिभागी महिलाओं को उनकी व्यक्तिगत जीवन शैली को विकसित करने और उनकी किसी भी खास मौके पर समग्र उपस्थिति को बढ़ाने में मदद करने के लिए सशक्त बनाने का प्रयास किया गया, ताकि वे खुद के बारे में अति आत्मविश्वास महसूस कर सकें और जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें. इस मास्टर क्लास में खूबसूरत मॉडल मुस्कान अरोरा को विशेषज्ञ डिजाइनर मैंडी रल्हन, मेक अप आर्टिस्ट शिवानी गोयल और ज्वेलरी डिज़ाइनर अंकिता माथुर फ्रॉम kohgem ने अपने-अपने कला कौशल के जरिए बेशक उनकी नैसर्गिक खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। (Beauty Tips in Agra)

इस लक्स लाइफ मास्टर क्लास में, आगरा की प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर अक्स बाई मैंडी की मैंडी रैलन ने कलर थ्योरी के बारे में बात की, कि आखिर कैसे कोई भी महिला अपने आउटफिट के लिए अलग-अलग रंगों का मिलान करें और ट्रेंडी, खूबसूरत तथा सुखद दिखें। उन्होंने इस मास्टर क्लास में उपस्थित प्रतिभागियों को सावधानीपूर्वक सूचित किया कि, किसी को अपने खुद के स्वप्निल शरीर के लिए इंतजार करने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि बस अपने शरीर के प्रकार को जानने और उसके अनुसार सही पोशाक चुनने की ज़रूरत है, और इसे कैसे प्राप्त करें। (Fashion designer Mrs. Mandy Rallan from AkksbyMandy)

इसके बाद प्रसिद्ध और प्रतिभाशाली मेकअप कलाकार शिवानी गोयल ने मेक अप संबंधित कलात्मक कौशल के द्वारा एक सुंदर लेकिन साधारण से चेहरे में जीवंत परिवर्तन करके दिखाया और साथ ही बताया कि कैसे मेकअप आपके चेहरे को बदलने का ही नहीं बल्कि आपकी मौजूदा विशेषताओं को बढ़ाने का भी एक उपकरण है। मेकअप की बढ़ती लोकप्रियता के साथ – उन्होंने अपने विशेष उत्पादों की जानकारी भी दी। जिनमें उच्च श्रेणी से लेकर बजट अनुकूल उत्पाद तक शामिल थे। (Makeup Artist Shivani Goyal)

कोहजेम ज्वैलरी की सफलतम और प्रतिष्ठित मालकिन अंकिता माथुर ने प्रमुख-प्रमुख ज्वैलरी ट्रेंड्स के बारे में व्यापक जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किस प्रकार के आभूषणों को किस नेकलाइन के साथ मैच किया जाना चाहिए, साथ ही उन्होंने उनकी देखभाल के लिए उपयोगी टिप्स भी दिए। प्रतिभागियों को अपनी शंकाओं और जिज्ञासाओं को हल करने के लिए विशेषज्ञों से प्रश्न पूछने का अवसर भी दिया गया, जिसके बाद कैज़ुअल हाई-टी और नेटवर्किंग का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में आगरा के कुछ प्रसिद्ध लोगों ने भी भाग लिया। (kohgem jewellery Mrs. Ankita Mathur)

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 24th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Grand procession of Shri Krishna and Balarama taken out in Agra

आगरालीक्स…आगरा में निकली श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा. धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता...

आगरा

Agra News: Special events held in gurdwaras across Agra to mark the Prakash Utsav of Guru Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों में विशेष...

बिजनेस

Agra News: CNG and PNG have also become costlier in Agra. Check out the new rates….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सीएसजी के साथ पीएनजी भी हुई महंगी. महंगाई का बोझ....

error: Content is protected !!