नईदिल्लीलीक्स ….गुरुग्राम के एंबियंस मॉल को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप, आइसोलेट किए गए कर्मचारी। ( Gurugram’s Ambience Mall receive bomb threat, Radioactive element leak at Lucknow airport)
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह कैंसर की दवाओं को रेडियो एक्टिव एलिमेंट के साथ लाया गया था, यह एक कंटेनर में रखा था और अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ाने से कैंसर की दवाओं को कंटेनर में भेजा जाना था, कार्गो टर्मिनल वाली साइड में कंटेनर की स्कैनिंग हो रही थी, मशीन से बीप की आवाज आई, कंटेनर को खोला गया तो उसमें रेडियोएक्टिव एलिमेंट था। कंटेनर लीक कर रहा था, आनन फानन में तीन कर्मचारियों को आइसोलेट किया गया। जांच की जा रही है। विमान सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा है।
कोई नहीं बच पाएगा, मैंने बम रख दिया है
गुरुग्राम के एबियंस मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, मॉल प्रबंधन के पास धमकी भरा मेल आया, इसमें लिखा था कि कोई नहीं बच पाएगा, मैंने बम रख दिया है। इस हमले के पीछे पैगी और नोरा