आगरालीक्स… आगरा में स्लीपर बस के अनियंत्रित होकर पलटने से यात्री फंस गए, हादसे में
एक दर्जन यात्री घायल हो गए हैं, उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
दिल्ली जा रही स्लीपर बस रविवार सुबह उसायनी टूंडला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। बस में फंसे यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बाहर निकाला। हादसे में कई यात्रियों को चोट आई है, गंभीर यात्रियों को फीरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है।
खाई में पलटी बस
एक और सडक हादसे में बस खेरागढ क्षेत्र में खाई में गिर गई, स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला, हादसे में सात यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इंटरनेट फोटो