Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News : Telescope at Watch Tower & Children park in Paliwal Park Agra #Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Telescope at Watch Tower & Children park in Paliwal Park Agra #Agra

157

आगरालीक्स ..( Agra News) ..आगरा में शीशमहल टीला उद्यान में प्रवेश के साथ वॉट टॉवर पर टेलीस्कोप और कैंटीन खोली जाएगी। पालीवाल पार्क में चिल्ड्रन पार्क। ( Agra News : Telescope at Watch Tower & Children park in Paliwal Park Agra)


मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी जी ने पालीवाल पार्क के खाली भू भाग में चिल्ड्रन पार्क की स्थापना हेतु, शाहजहां गार्डन में ताजमहल पश्चिमी द्वार की ओर नीम तिराहे के पास से झलकारी बाई चौराहे तक क्षतिग्रस्त ग्रिल के जीर्णोद्धार, बैंच, शैड लगाने और आंबेडकर पार्क की क्षतिग्रस्त बाउण्ड्रीवाॅल के जीर्णोद्धार हेतु विगत बैठक में निर्देश दिए जाने के बावजूद अभी तक आंगणक तैयार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय कर जल्द से जल्द आंगणक तैयार कर निविदा जारी करें। शीशमहल टीला उद्यान में प्रवेश एवं वाॅच टाॅवर पर टेलीस्कोप एंव कैंटीन स्थापित करने हेतु अगले सप्ताह निविदा खोली जायेगी।


सभी राजकीय उद्यान पार्कों के खाली भू भाग में विभिन्न प्रजाति के शोभाकार/छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कराया गया है। सूखे वृक्षों की लकड़ियों के निस्तारण हेतु मा0 उच्चतम न्यायालय में आवेदन किया गया है। अनुमति मिलते ही निस्तारण करा दिया जायेगा। इसके अलावा किसी भी उद्यान पार्क में सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने हेतु पालीवाल पार्क एवं शाहजहां पार्क के मुख्य द्वार पर लोगों को थैला वितरण किए जा रहे हैं। मण्डलायुक्त महोदया ने थैला बैंक स्थापित करने एवं प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से लोगों को जागरूक करने हेतु साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि उद्यान पार्क के अंदर किसी भी तरह से प्लास्टिक/पाॅलीथिन नहीं जानी चाहिए। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। वहीं पालीवाल पार्क में सीएसआर फण्ड के माध्यम से ही टूटी बैंच के स्थान पर विक्टोरिया बैंच एवं योगा स्थल पर रेड स्टोन का कार्य कराये जाने के निर्देश दिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!