Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Teachers came out in support of JD RP Sharma, Marched on foot till Collectorate, raised slogans…#agranews
आगरा

Agra News: Teachers came out in support of JD RP Sharma, Marched on foot till Collectorate, raised slogans…#agranews

227

आगरालीक्स…आगरा में तीन लाख की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए जेडी आरपी शर्मा के समर्थन उतरे शिक्षक. कलक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, नारेबाजी की

आगरा विजिलेंस टीम द्वारा तीन लाख की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए जेडी आरपी शर्मा के समर्थन में शिक्षकों ने आज जमकर प्रदर्शन किया. कार्रवाई के विरोध में उतरे शिक्षकों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर साईं की तकिया से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया. इन शिक्षकों में आगरा के अलावा मथुरा, फिरोजााबद, मैनपुरी से आए शिक्षक नेताओं ने भी भाग लिया. कलक्ट्रेट में नारेबाजी करने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान को सौंपा.

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य—कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक अजय शर्मा ने बताया कि जेडी आरपी शर्मा को षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है. उन्होंने कहा कि समिति के सभी घटकों के पदाधिकारी और सदस्य पुलिस परीक्षा में काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे. सभी प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी आंदोलन के अगले चरण की घोषणा तक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे. प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र लवानिया ने कहा कि जेडी आरपी शर्मा ईमानदार अधिकारी हैं. उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है. इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्हें तुरंत बरी किया जाए और उनकी छवि को धूमिल करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए.

ये हैं आरोप
संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक आरपी शर्मा को विजिलेंस टीम ने तीन लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में अरेस्ट किया था, उन पर शिक्षक के वेतन रोकने के मामले में आई जांच के निस्तारण के लिए 10 लाख रुपये की मांग करने का आरोप था. ​इसके बाद से आगरा के शिक्षक संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!