Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: People stopped the cattle catcher team that was taking away stray cows in Dayalbagh….#agranews
आगरा

Agra News: People stopped the cattle catcher team that was taking away stray cows in Dayalbagh….#agranews

171

आगरालीक्स…दयालबाग में आवारा गायों को पकड़कर ले जा रही कैटल कैचर टीम को लोगों ने रोका. जमकर किया विरोध. पुलिस भी मौके पर पहुंची

दयाल बाग स्थित तुलसी बाग में शनिवार को आवारा पशुओं को पकड़ने गयी नगर निगम की कैटल कैचर टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कई घंटे की मशक्कत और पुलिस हस्तक्षेप के उपरांत विरोध कर रहे लोगों ने कैटल कैचर टीम को वहां से निकलने दिया। बाद में पकड़ी गयीं दो गायों को कान्हा गौशाला टेढ़ी बगिया में छोड़ा गया। नगर निगम कैटल कैचर की टीम आज सुबह दयाल बाग के तुलसीबाग में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए गयी थी। इस दौरान वहां घूम रहीं दो गायों को उन्होंने पकड़ लिया। टीम जब गायों को वाहन में लादने लगी तभी वहां के स्थानीय लोगों ने टीम के सदस्यों व वाहन को वहीं रोक कर हंगामा करना प्रारंभ कर दिया। लोगों का कहना था कि वे गायों को नहीं ले जाने देंगे। हालांकि टीम के सदस्यों ने उन्हें नगर निगम कर्मचारी होने का हवाला देकर काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वे किसी भी तरह से मानने को तैयार नहीं हुए।

सारे मामले की जानकारी पुलिस को 112 नंबर और निगम के अधिकारियों को दी गयी। इसके बाद पुलिस और नगर निगम बाउंसर मौके पर पहुंचे । उसके बाद काफी समझाने के उपरांत लोगों ने टीम और गाय से लदे वाहन को वहां से जाने दिया। इस संबंध में कल्याण अधिकारी डा. अजय सिंह ने बताया कि आवारा जानवरों के खिलाफ नगर निगम अभियान चला रहा है। अतः पशु पालक अपने जानवरों को बाड़ों के अंदर पशु ही रखें। पकड़े जाने पर गाय पर दो हजार और भैंंस पर आठ हजार का जुर्माना वसूल किया जाएगा। इसके अलावा गाय पर प्रतिदिन दो सौ रुपये और भैंस पर तीन सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से खुराक का पैसा भी पालक से वसूल किया जाएगा।

सड़क पर सीएनडीवेस्ट डाले जाने पर चेतावनी
श्रीराम टाकीज को तोड़कर उसके स्वामी द्वारा मॉल का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान निकलने वाले ईंट, बजरी रेता और अन्य मलवे को बिल्डिंग स्वामी द्वारा सड़क पर डाल दिया गया है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को खासी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी होने पर नगर के सीएसएफ आई रोहित के नेतृत्व में प्रवर्तन दल की टीम मौके पर पहुंची और बिल्डिंग स्वामी द्वारा दो दिन में मलवा सड़क से हटाने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने निर्धारित अवधि में मलवा सड़क से नहीं हटाया तो उसके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

error: Content is protected !!