आगरालीक्स…( Agra News ) आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में हड़ताल खत्म होने के बाद मरीजों की लंबी लाइन, आपरेशन और एमआरआई सहित अन्य जांच के लिए एक महीने बाद तक की तारीख दी जा रही है। ( SNMC, Agra : 30 days waiting Waiting for surgery & test)
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला जूनियर डॉक्टर की रेप के बाद हत्या से आक्रोशित जूनियर डॉक्टरों ने एसएन मेडिकल कॉलेज में हड़ताल कर दी थी। 12 दिन तक हड़ताल चली, आपरेशन और जांच भी नहीं हुई। शुक्रवार को हड़ताल खत्म होने के बाद ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
एक महीने बाद की तिथि
एसएन मेडिकल कॉलेज में सर्जरी और एमआरआई सहित अन्य जांच के लिए मरीजों को एक महीने बाद तक की तारीख दी जा रही है। ओपीडी के साथ ही सर्जरी के लिए भी मरीजों की लंबी लाइन लगने लगी है।