Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: Mayor inspected Janakpuri which is going to be decorated in Shahganj…#agranews
आगरा

Agra News: Mayor inspected Janakpuri which is going to be decorated in Shahganj…#agranews

312

आगरालीक्स…शाहगंज में सजने जा रही जनकपुरी आकर्षक लाइटों से जगमगाएगी. मेयर बोलीं—करोड़ों की लागत से होंगे क्षेत्र में विकास कार्य

बुधवार को कोठी मीना बाजार मैदान में जनकपुरी महोत्सव का भूमि पूजन हो गया। महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाहा और नगर आयुक्त श्री अंकित खंडेलवाल ने नगर निगम की टीम के साथ जनकपुरी महोत्सव क्षेत्र और कोठी मीना बाजार मैदान का निरीक्षण किया। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध जनकपुरी महोत्सव में कोई भी कमी नहीं रहनी चाहिए। पूरे क्षेत्र में विकास कार्य हों। निरीक्षण के दौरान श्री जनकपुरी आयोजन समिति के अध्यक्ष और सदस्य मौजूद रहे।

महापौर ने कोठी मीना बाजार मैदान के आसपास निरीक्षण करते हुए झाड़ियों को कटवाने और नाले की मरम्मत करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में जाकर जनकपुरी महोत्सव के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों के बारे में नगर निगम अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान नगर निगम द्वारा नाला निर्माण, सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण के कार्यों को शीघ्र कराने के निर्देश दिए और कहा कि क्षेत्र में कोई भी सीवर और जलजमाव की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोई भी गली मोहल्ला और कॉलोनी विकास कार्यों से अछूती न रहें। महापौर ने रास्तों पर बारिश में बड़े हो गए पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि श्री जनकपुरी महोत्सव क्षेत्र में नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्य होने हैं, निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर कोई भी लापरवाही न बरती जाए। यदि ऐसा पाया गया तो जांचकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महापौर ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सभी कार्य समय से पूरे कराए जाएं।

प्रकाश से जगमगा जाए पूरा क्षेत्र
महापौर ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकपुरी क्षेत्र में सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त होनी चाहिए, जहां लाइट न लगी हों वहां पर स्थान चिन्हित कर लाइटें लगाई जाएं। किसी भी क्षेत्र में अंधेरा नहीं होना चाहिए। जहां माता जानकी और प्रभु श्री राम के कदम पड़ें वो जगह प्रकाश से जगमगा उठे। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी सहित जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 28th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

error: Content is protected !!