Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स GST For New India, GST bill viral on social media in Agra
बिगलीक्स

GST For New India, GST bill viral on social media in Agra

179

आगरालीक्स…. आगरा सहित देश भर में आधी रात से गुडस एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी)  लागू हो गया है। रात 12 बजे के बाद से आगरा के बडे शोरूम में सामान खरीदने पर जीएसटी लगे हुए बिल जारी होने लगे, इन्हें आधी रात के बाद से सोशल मीडिया पर लोग साझा कर रहे हैं। अभी कई तरह की उलझन हैं और लोग भी जीएसटी को समझने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
रात 12 बजे से जीएसटी लागू कर दिया गया। नए बिल में दो टैक्स दिखाई दे रहे हैं, इसमें एक सीजीएसटी है, इसका मतलब सेंट्रल जीएसटी है और दूसरा टैक्स एसजीएसटी है, इसका मतलब स्टेट जीएसटी है। किसी सामान पर 18 फीसद टैक्स है तो वह 9 फीसद सीजीएसटी होगा और 9 फीसद एसजीएसटी लगेगा, इन दोनों को मिलाकर 18 फीसद टैक्स लगेगा।

जीएसटी में लग अलग सामानों के लिए अलग अलग टैक्स रेट तय किया है. 5 फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी. जीएसटी लागू होने से एक जुलाई से कुछ सामान सस्ते हंगे और कुछ महंगे.

क्या है सीजीएसटी, एसजीएसटी और आईजीएसटी
जीएसटी के दो हिस्से किए गए हैं, एक हिस्सा केंद्र सरकार के पास टैक्स के रूप में जाएगा, यह सीजीएसटी है और दूसरा हिस्सा एसजीएसटी के रूप में राज्य सरकार को टैक्स मिलेगा। जब एक राज्य से दूसरे राज्य में सामान बेचा जाएगा तो उस पर आईजीएसटी के तहत बिलिंग होगी, इसमें सीजीएसटी और एसजीएसटी नहीं होगा। इस आईजीएसटी से दोनों राज्य और केंद्र सरकार के बीच में टैक्स का बंटवारा होगा।

1. मोबाइल फोन औऱ मोबाइल बिल
मोबाइल फोन कुछ राज्यों के लिए सस्ते होंगे, कुछ राज्यों के लिए महंगे. मोबाइल के लिए टैक्स रेट 12 फीसदी तय हुआ है. जिन राज्यों में वैट 14 फीसदी था वहां के लोगों के लिए मोबाइल फोन सस्ता होगा लेकिन कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल जैसे राज्यों में वैट 5 फीसदी है इसलिए वहां के लोगों को मोबाइल पर 12 फीसदी टैक्स देना होगा और वहां मोबाइल महंगे हो जाएंगे.

2.मोबाइल बिल पेमेंट नहीं बढ़ेगा
मोबाइल बिल का शुरुआत में पेमेंट महंगा होगा लेकिन इसमें भी आगे कमी हो सकती है. अभी 15 प्रतिशत लगता है. एक जुलाई से बिल भरेंगे तो 18 प्रतिशत बिलिंग अमाउंट पर टैक्स लगेगा. सरकार ने टेलिकॉम कंपनियों को अपनी लागत का नए सिरे से आंकलन करने को कहा है. सरकार कह रही है कि टेलिकॉम कंपनियों को इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा मिलेगा, लिहाजा लागत घटेगी और जीएसटी की दर ऊंची होने के बावजूद मोबाइल बिल नहीं बढ़ेगा.

3. क्रेडिट कार्ड पेमेंट महंगा
सरकार डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दे रही है लेकिन जीएसटी के दौर में क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट महंगा हो जाएगा. अभी तक क्रेडिट कार्ड के बिल पेमेंट पर 15 फीसदी सर्विस टैक्स लगता है लेकिन एक जुलाई से 18 फीसदी सर्विस टैक्स देना होगा.

4 बीमा कवर महंगा
बीमा पॉलिसी एक जुलाई से महंगी होगी. बीमा को 18 फीसदी की कैटेगरी में रखा गया है. अब तक बीमा पर 15 फीसदी टैक्स लगता था. अगर आप 15,000 का बीमा करते हैं तो 2250 टैक्स लगता था. एक जुलाई से 2700 रुपये टैक्स देना होगा.

5. टूर पैकेज महंगा
जीएसटी के लागू होने पर सैर सपाटा महंगा होगा. GST में टूर एंड ट्रैवल पर 18 फीसदी टैक्स लगेगा जो अभी 15 फीसदी लगता है. यानी टैक्स रेट 3 फीसदी बढ़ जाएगा. अगर पहले 10 हजार का टूर पैकेज था तो उस पर 1500 रुपये टैक्स लगता था अब बढ़कर ये 1800 रुपये हो जाएगा.

6. सोना महंगा होगा
20-जीएसटी लागू होने के बाद सोना महंगा हो सकता है. सोने पर इस समय 1 फीसदी एक्साइज ड्यूटी और 1 फीसदी वैट लगता है. सोना और गहनों पर 3 फीसदी टैक्स का फैसला हुआ है.

7. GST से बाहर पेट्रोल-डीजल, LPG, शराब
पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर और शराब पर जीएसटी का कोई फर्क नहीं पड़ेगा. मतलब पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में राज्यों के हिसाब से जो अंतर दिखता है वो अंतर बना रहेगा. राज्य अपनी मर्जी से इन पर टैक्स वसूलते रहेंगे. राज्यों की मांग पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर, शराब को जीएसटी से बाहर रखा है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!