Tuesday , 24 November 2026
Home आगरा Agra News: Supreme Court’s order on the petition of Agra advocate KC Jain. Road safety should be through electronic monitoring in all states…#agranews
आगरा

Agra News: Supreme Court’s order on the petition of Agra advocate KC Jain. Road safety should be through electronic monitoring in all states…#agranews

450

आगरालीक्स…आगरा के अधिवक्ता केसी जैन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश. सभी राज्यों में इलैक्ट्रॉनिक निगरानी से हो सड़क सुरक्षा. जानिए इस आदेश का क्या होगा असर

सुप्रीम कोर्ट ने सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक निर्णय देते हुए सभी राज्य सरकारों व केन्द्र शासित प्रदेशों को आज निर्देश दिया कि वे उक्त प्राविधानों के अनुरूप इलैक्ट्रोनिक निगरानी व सड़क सुरक्षा को अमल में लायें। यह याचिका वरिष्ठ अधिवक्ता केसी जैन द्वारा वर्ष 2021 में सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत की गयी थी जिसमें अनेकों बार सुनवाई के उपरान्त आज सुप्रीम कोर्ट की न्यायमूर्ति अभय एस ओका व न्यायमूर्ति अगस्टीन जाॅर्ज मसी की बेंच ने आज निर्णय किया।

न्यायालय ने न्यायमित्र व वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव अग्रवाल, याचिकाकर्ता केसी जैन व एडीशनल साॅलिसिटर जनरल विक्रमजीत बेनर्जी को विस्तार से सुना और याचिका पर आदेश पारित किये। न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि धारा 136ए एक बहुत नवीन प्राविधान है जो कि राज्य सरकारों को सड़कों पर अनुशासन सुनिश्चित करने के लिये सहायक है ताकि मोटर वाहन अधिनियम एवं उसकी नियमावली का अनुपालन हो सके। यदि धारा 136ए को लागू किया जाये तो राज्य सरकार की मशीनरी के पास उन वाहनों और व्यक्तियों का डेटा हो जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं ताकि जो लोग उल्लंघन कर रहे हैं उन्हें दण्डित किया जा सके।

नियमावली का नियम 167ए को भी केन्द्र सरकार द्वारा बनाया गया है जिसके अन्तर्गत 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले 132 शहरों को अधिसूचित किया गया है। न्यायालय ने यह भी कहा कि उनका ध्यान केन्द्र सरकार द्वारा नियुक्त कमेटी के कनसेप्ट पेपर की ओर दिलाया गया और यदि उसके अनुसार यदि आगे कार्यवाही हो तो 2 साल तक धारा 136ए व नियम 167ए के प्राविधान लागू नहीं हो सकेंगे। अतः न्यायालय ने सभी राज्य सरकारों को और केन्द्र शासित प्रदेशों को निदेश दिया कि वे इन प्राविधानों को प्रभावी करने के लिए तुरन्त कदम उठायें। इलैक्ट्रोनिक उपकरण लगाने के उपरान्त सभी राज्य सरकारों को यह भी सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया कि वे नियम 167ए के उप नियम (3) का अनुपालन करें जिसमें इलैक्ट्रोनिक उपकरणों से प्राप्त फुटेज के आधार पर 11 उल्लंघनों के सम्बन्ध में इलैक्ट्रोनिक निगरानी करने का प्राविधान है।

न्यायालय द्वारा यह भी निदेश दिया गया कि केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा न्यायालय के आदेश को राज्य सरकारों को अनुपालन के लिये भेजा जाये। चूंकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा सड़क सुरक्षा के लिये एक समिति का पहले से ही गठन किया गया है, अतः गठित समिति द्वारा प्राविधानों के अनुपालन की माॅनिटरिंग की जायेगी। आदेश की प्रतिलिपि दिल्ली, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडू व केरल की सरकारों को भेजी जाये जिनके द्वारा अनुपालन की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत की जाये। न्यायमित्र व वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव अग्रवाल द्वारा इस सम्बन्ध में अपनी रिपोर्ट 06 दिसम्बर तक प्रस्तुत करने के लिये भी सुप्रीम कोर्ट ने कहा जिन पर न्यायालय द्वारा 13 दिसम्बर को विचार किया जायेगा।

अधिवक्ता जैन ने आशा व्यक्त की है कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 136ए व नियम 167ए के कार्यान्वयन के साथ वाहन चालक अधिक सावधानी से अपने वाहनों को चलाना चाहेंगे और यातायात नियमों के उल्लंघन से बचेंगे अन्यथा उन्हें भारी आर्थिक दण्ड के रूप में कीमत चुकानी होगी। दण्ड का भय वाहन चालकों के मध्य अनुशासन उत्पन्न कर सकेगा और सड़कें सुरक्षित बन सकेंगी। अधिवक्ता जैन के द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर अन्य याचिकाऐं भी दाखिल की गयी हैं जिनकी सुनवाई भी निकट भविष्य में होगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 24th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Grand procession of Shri Krishna and Balarama taken out in Agra

आगरालीक्स…आगरा में निकली श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा. धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता...

आगरा

Agra News: Special events held in gurdwaras across Agra to mark the Prakash Utsav of Guru Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों में विशेष...

आगरा

Agra Weather: Cold winds have intensified the chill in Agra; maximum temperatures have dropped…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी. अधिकतम तापमान में आई गिरावट....

error: Content is protected !!