आगरालीक्स…नायक नहीं, खलनायक हूं मैं…बहन की मौत का बदला लेने वाले 20 साल के लड़के की रील वायरल हो रही है. पुलिस गिरफ्त में मुस्कान और हाथ हिला रहा यह लड़का…पढ़िए पूरी खबर
सोशल मीडिया पर इस समय एक रील तेजी से वायरल हो रही है. इस रील में एक 20 साल का लड़का पुलिस गिरफ्त में है. पुलिस उसे ले जा रही है लेकिन वह 20 साल लड़का हंसते हुए और हाथ हिलाते हुए जा रहा है…चेहरे पर उसके पश्चाताप नहीं बल्कि विजय के भाव है. मासूम से दिखने वाले इस लड़के ने हत्या जैसे सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है. लेकिन इस हत्याकांड के पीछे की जो कहानी है यानी जिसके कारण इसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया उसे जानकर लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं.
पढ़िए क्या है पूरा मामला
मामला पंजाब के कपूरथला का है. 28 अगस्त की रात को गांव विशनपुर जट्टा के नजदीक एक व्यक्ति का शव लहूलुहान हालत में मिला था. शव की पहचान ओंकार सिंह के रूप में हुई. उसकी तेजधारदार हथियारों से हत्या की गई थी. पुलिस ने इस मामले की जांच की तो दो आरोपियों को अरेस्ट किया. उसमें मुख्य आरोपी एक 20 साल का लड़का निकला.
नाबालिग बहन के साथ रेप का लिया था बदला
पुलिस जांच में सामने आया कि जिस ओंकार नाम के व्यक्ति की इन्होंने हत्या की थी उसने 2015 मं एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप किया था. इस जुर्म के लिए ओंकार को 10 साल की सजा भी हुई थी लेकिन कोरोना काल में उसकी सजा समाप्त करके उसे रिहा कर दिया गया था. ओंकार ने जिस बच्ची के साथ रेप किया था उसकी मौत हो गई थी. यह बच्ची और कोई नहीं बल्कि हत्याकांड में पकड़े गए 20 साल के लड़के की बहन थी. जिस समय इसकी नाबालिग बहन के साथ किया गया था तह यह लड़का 10 साल का था. बाद में बहन की मौत् हो गई थी और इसी सदमे में उसके पिता का भी देहांत हो गया था.
मन में थी बदला लेने की टीस
इस घटना की रंजिश बच्ची के भाई के मन में थी जो उस समय 10 साल का था लेकिन अब वह 20 साल का हो गया था. 28 अगस्त की रात इस लड़के ने मौक देखकर तेजधार वाले हथियार से ओंकार सिंह की हत्या कर दी. इसी 6 सितंबर को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में ले जाते समय लड़के का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उसके चेहरे पर विजय का भाव दिखाई दे रहा है. वह मीडिया के सामने विक्ट्री साइन दिखा रहा था. उसके चेहरे पर हंसी थी.