Tuesday , 24 November 2026
Home बिगलीक्स Agra Weather Update: New orders issued to keep schools closed on 13 September due to heavy rain in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra Weather Update: New orders issued to keep schools closed on 13 September due to heavy rain in Agra…#agranews

770

आगरालीक्स…आगरा में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी. अभी बंद रहेंगे स्कूल. नये आदेश जारी. भारी बारिश के कारण डीएम की ओर से जारी हुए नये आदेश.

आगरा में पिछले करीब 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण अब हाल बेहाल होने लगा है. सारी व्यवस्थाएं चौपट हो रही हैं. हाइवे से लेकर मुख्य मार्गों तक में जलभराव हो गया है. पानी इतना अधिक बरसा है कि घरों में पानी घुस गया है. शहर से लेकर देहात तक कई सारे मकान गिर गए हैं. जिलाधिकारी खुद निरीक्षण को निकले हैं.

इधर भारी बारिश के कारण जिलाधिकारी की ओर से स्कूल की छुट्टियों के नये आदेश जारी कर दिए गए हैं. एक दिन पहले जहां 12 सितंबर को छुट्टी के आदेश थे तो अब 13 सितंबर को भी कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे.

एग्जाम डेट की जाए परिवर्तित
डीएम द्वारा जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि समस्त सरकारी/गैरसरकारी/प्राइवेट मिशनरीज इत्यादि विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक में दिनांक 13-09-2024 का अवकाश घोषित किया जाता है.विद्यालयों द्वारा यथासम्भव ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा सकता है.इंटरनल स्कूल एग्जाम /प्रैक्टिकल आदि को परिवर्तित कर दिया जाए, जिसकी सूचना सभी छात्रों/अभिभावकों को स्कूल प्रबन्धन द्वारा अपने स्तर से देना सुनिश्चित किया जाए. शिक्षकगण विद्यालय प्रबन्धन के निर्देशानुसार कार्य करेंगे

36 घंटे में 200 एमएम बारिश
आईएमडी के अनुसार बुधवार सुबह आठ बजे से आज सुबह आठ बजे तक आगरा में 151 एमएम बारिश हो चुकी है. जबकि अगले 12 घंटे में यह आंकड़ा करीब 200 एमएम तक पहुंच गया है.

85 साल का टूट सकता है रिकॉर्ड
बात अगर सिर्फ सितंबर महीने की करें तो आगरा में अभी तक 1939 में रिकॉर्ड 609 एमएम बारिश दर्ज की गई थी. 85 साल बार इस साल सितंबर में अभी तक यानी 12 सितंबर तक 400 एमएम बारिश हो चुकी है. वैसे आगरा में सितंबर महीने में औसतन 110 एमएम बारिश होती है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Bike stuck in Inner Ring Service road pit hole, woman died

आगरालीक्स आगरा में इनर रिंग रोड के सर्विस मार्ग पर गड्ढे से...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 24th November 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें।आगरा में मंगलवार सुबह से...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 24th November 2026

आगरालीक्स आगरा के न्यूजपेपरों का 24 नवंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ बड़े...

बिगलीक्स

Agra Video News: Shri Jagannath Temple in Agra illuminated by a series of 21,000 earthen lamps…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में 21 हजार दीपों की श्रंखला से जगमगाया श्रीजगन्नाथ...

error: Content is protected !!