आगरालीक्स …आगरा में नयति मेडिसेंटर का शुभारंभ हुआ, कार्पोरेट हॉस्पिटल के भविष्य से लेकर इलाज चर्चा का विषय बना हुआ है, शहर के नामचीन डॉक्टर समारोह में पहुंचे, कुछ नयति हॉस्पिटल कैसे काम करेगा और उसका असर शहर के अन्य हॉस्पिटल पर कितने पडेगा, इस उत्सुकता के साथ भी डॉक्टर और शहर के तमाम बिजनेस मैन समारोह में पहुंचे।
नयति मेडिसिटी, मथुरा के एक्सटेंशन के रूप में गुरुवार को महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि ने नयति मेडिसेंटर, आगरा का सिकंदरा पुराने कामायनी हॉस्पिटल का हिस्सा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सेवा के क्षेत्र मे संवेदनाएं कम हो रही हैं, नयति हेल्थ केयर मरीजों से जुडाव के साथ उन्हें बेहतर सुविधाएं देगा। नयति मेडिसिटी ग्रुप की चेयरपर्सन नीरा राडिया ने कहा कि समाज के हर तबके को इलाज देने के लिए यह सेंटर खोला गया है। इसमें ओपीडी, डे केयर और सघन चिकित्सा कक्ष (आइसीयू) की सुविधा दी जाएगी। गंभीर मरीजों को डॉक्टरों की निगरानी में अत्याधुनिक एंबुलेंस से नयति मेडिसिटी, मथुरा शिफ्ट किया जा सकेगा। सीईओ डॉ. आरके मनी, निदेशक राजेश चतुर्वेदी, मन: कामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी सहित शहर के डॉक्टर मौजूद रहे।
बडे हॉस्पिटल खुले और बंद हो गए
आगरा के बडे हॉस्पिटल में कामायनी सबसे पहले खुला, यह बंद हो गया, इसके बाद पंकज अपोलो सिकंदरा में रुनकता के पास खुला, यह भी बंद हो गया। इस बिल्डिंग में मूलचंद खुला यह भी सही तरह से नहीं चल सका। इसके बाद कामायनी हॉस्पिटल की आधी बिल्डिंग में एस्कोर्ट फोर्टिस हॉस्पिटल खुला यह भी बंद हो गया। अब इसी जगह नयति मेडिसेंट खुला है।
ये हैं शहर के बडे हॉस्पिटल जिनकी निगाह नयति मेडिसेंटर पर टिकी
शहर के मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में नयति मेडिसेंटर के पास ही रेनबो हॉस्पिटल है, यह न्यूरोसर्जन डॉ आरसी मिश्रा और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नरेंद्र व जयदीप मल्होत्रा की प्रसदिृध् से चल रहा है। इसके बगल में सिनर्जी प्लस है, इसमें डॉ दिनेश गर्ग, डॉ संजय शर्मा और डॉ समीर तनेजा तीन डीएम गेस्ट्रोएंटोलॉजिस्ट है, इसके अलावा मल्टी सुपर स्पेशलिटी है लेकिन गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट के लिए पहचान बना चुका है। शहर के बीच में पुष्पांजलि, रवि हॉस्पिटल, डॉ अमित टंडन, जीजी नर्सिंग होम, जय हॉस्पिटल हैं। इन सभी की निगाह नयति मेडिसेंटर पर टिकी हुई है।