आगरालीक्स …आगरा में हाईप्रोफाइल बदमाशों ने लूट का नया तरीका निकाला है, इन्होंने आॅनलाइन शॉपिंग के दौर में ओएलएक्स पर कार का विज्ञापन दिया, 24 घंटे में 5 .50 लाख रुपये लूट लिए।
मनीष सुराना निवासी बी 106 उन्नति बिल्डिंग (मुम्बई) ने थाना कागारौल पुलिस को बताया कि उन्होंने ओएलएक्स पर स्विफ्ट डिजायार कार की बिक्री का विज्ञापन देखा। जब विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर बातचीत की तो विज्ञापन देने वाले ने खुद को एक ठेकेदार बताया। कहा कि उसका काम आगरा के नजदीक चल रहा है। आगरा में ही कार की डिलीवरी मिलेगी। कार का सौदा चार लाख अस्सी हजार में हुआ। मनीष ने बताया कि आधा भुगतान चेक और आधा भुगतान नकद दिए जाने की बात तय हुई। मनीष ने बताया कि वह और उसका एक दोस्त गुरुवार सुबह मंगला एक्सप्रेस से आगरा पहुंचे। फिर दोनों बस द्वारा अकोला पहुंचे। वहां पहुंचकर कार बेचने वाले को फोन किया। उसने कहा कि उन्हें लेने के लिए एक लड़का भेजा जा रहा है। मनीष सुराना ने बताया कि थोड़ी देर बाद मोटर साइकिल पर एक युवक आया। दोनों उस युवक के साथ चल दिए। युवक उन दोनों को पुल से गुजारकर गांव नगा के कच्चे रास्ते पर ले गया।
कनपटी पर तमंचा लगाकर लूट
वहां दो बदमाश और बैठे थे। उन्होंने तमंचा निकाल कर मनीष की कनपटी पर रख दिया। ढाई लाख रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। लुटे मनीष ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गयी है। थानाध्यक्ष राजेश पाल सिंह ने कहा कि पुलिस बदमाशों का सुराग लगा रही है। लगातार दो वारदातों से पुलिस को चुनौती मलपुरा।
24 घंटे में दूसरी लूट
थाना मलपुरा क्षेत्र में मंगलवार रात बलिया निवासी व्यवसायी अनिरुद्ध सोनी से बदमाशों ने गामरी स्थित ड्रापिंग जोन के पास तीन लाख रुपये लूट लिए। पुलिस अभी इस वारदात को सुलझाने में लगी थी कि पास ही कागारौल में एक और वारदात हो गई।
इंटरनेट फोटो