Monday , 20 April 2026
Home अध्यात्म 18 September 2024 Rashifal: Know how your horoscope will be on the first day of Pitru Paksha
अध्यात्म

18 September 2024 Rashifal: Know how your horoscope will be on the first day of Pitru Paksha

135

आगरालीक्स…पितृपक्ष के पहले दिन जानें कैसा रहेगा आपका राशिफल. पितरों की कृपा पाएंगी ये राशियां, दिन जाएगा अच्छा. पढ़े 18 सितंबर का राशिफल

मेष राशि- व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आज आप करियर से जुड़े कई बड़े फैसले लेंगे। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति से धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें और ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरीपेशा वालों को काम के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि- आज का दिन सामान्य रहने वाला है। परिजनों के सुझाव से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। अपने काम पर फोकस करें। आज आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। वाहन सावधानी से चलाएं। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें।

मिथुन राशि – आपके पास अपनी आत्म जागरूकता को गहरा करने का अवसर होगा। सामाजिक स्थितियों से हटकर अपने आंतरिक एकालाप का परीक्षण करें। आपकी वर्तमान थकावट की स्थिति देर से आने वाली अप्रिय भावनाओं से निपटने का परिणाम हो सकती है। विस्तार और आत्मनिरीक्षण एक रोमांचक साहसिक कार्य के बजाय एक बोझ की तरह लग सकता है। कोई आंतरिक अंतर्विरोध सामने आएगा, जिसका आपको साहसपूर्वक सामना करना होगा।

कर्क राशि — आज का दिन शुभ रह सकता है। यह समय आपको सकारात्मक यात्रा के रूप में मिल सकता है। वास्तव में, आप आत्मविश्वास की वृद्धि का अनुभव कर सकते हैं। अपनी खर्च करने की आदतों का निरीक्षण करने और भविष्य में आप उन्हें कैसे सुधार सकते हैं, इसका मूल्यांकन करने का यह एक शानदार समय है। समृद्धि के लिए आपकी तलाश पर विशेष जोर रहेगा। अपने लक्ष्यों को रंगीन चश्मे से देखने के बजाय उन्हें परिप्रेक्ष्य में रखें।

सिंह राशि- लव लाइफ की दिक्कतों को दूर करने की कोशिश करें। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिरता आएगी, लेकिन स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक सफलता मिलेगी। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और धन बचत जरूर करें। आज आप म्यूचुअल फंड या फिक्स डिपोजिट में इनवेस्ट करने का डिसीजन ले सकते हैं। हालांकि, आज शेयर्स और नए जोखिम भरे बिजनेस में निवेश करने से बचें। आज आपके पास कर्ज चकाने के लिए भी पर्याप्त धन होगा।

कन्या राशि- अपनी आवेशित भावनाओं और दूसरों के प्रति साहसिक दृष्टिकोण के साथ अति न करें। कोई बड़ा आंतरिक काम करने के लिए तैयार हो जाइए। आपके पास अत्यधिक प्रतिस्पर्धी होने की प्रवृत्ति है, यहां तक कि अपने स्वयं के व्यक्तिगत विकास को कुछ ऐसा देखने के लिए जो आपको पूर्ण होना चाहिए। इसे आसान बनाएं और जल्दबाजी में निर्णय न लें। आपका उग्र व्यवहार आपके खिलाफ काम कर सकता है, इसलिए शांत रहें और चीजों को अपने पास आने दें।

तुला राशि- जीवन के हर पहलू में सफलता हासिल होगी। कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे। धन के लेन-देन में बहुत सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि- करियर में कई बड़े सकारात्मक बदलाव आएंगे। ऑफिस में कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। साथ ही प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस भी बढ़ेंगे। हालांकि, ऑफिस में विरोधी एक्टिव रहेंगे। जिससे डिस्टर्बेस बढ़ सकती है। आत्मसंयत रहें और सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।

धनु राशि- जीवन में नई चुनौतियों के लिए तैयार रहें। धन से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। आज जल्दबाजी में आकर इनवेस्टमेंट का डिसीजन न लें। इससे धन हानि हो सकता है। स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। आज बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। धैर्यता बनाए रखें और शांत दिमाग से फैसले लें।

मकर राशि- सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यों में अपार सफलता मिलेगा। फैमिली मेंबर्स के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। इसका असर आपके परफॉर्मेंस पर पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

कुंभ राशि- समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में सहकर्मियों द्वारा आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। नौकरी में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। नेगेटिविटी से दूर रहें। आज जीवनसाथी के सपोर्ट से लाइफ में कई बड़े बदलाव आएंगे। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलेंगे और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

मीन राशि- आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिजनों के सलाह को नजरअंदाज न करें। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। सिंगल जातकों की आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धन से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। व्यापार में आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें। नुकसान हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 19th April 2026

आगरालीक्स…अक्षय तृतीया पर सिंह, तुला, कुंभ और मीन राशि वाले जातकों को...

अध्यात्म

Rashifal 18 April 2026

आगरालीक्स…शनिदेव की कृपा पाएंगे इस राशि के जातक. पढ़ें 18 अप्रैल शनिवार...

अध्यात्म

Rashifal Friday, 17 April 2026

आगरालीक्स….17 अप्रैल शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर...

अध्यात्म

Lord Parashurama Jayanti on April 19th. Discover some interesting facts related to Lord…#agranews

आगरालीक्स…भगवान परशुराम जयंती 19 अप्रैल् को. जानिए भगवान परशुराम से संबंधित कुछ...

error: Content is protected !!