आगरालीक्स…आगरा के उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल ने किया 100 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण. आंख, हड्डी और दांतों के रोगियों को देखा, मुफ्त दवाएं दीं
उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल की ओर से फिरोजाबाद जिले के गांव उसायनी में बुधवार को सेहत चौपाल लगाई गई। इसमें हड्डी, आंख और दांतों के 100 से अधिक मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। साथ ही मुफ्त दवा वितरित की।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सिद्धार्थ दुबे ने बताया कि कई मरीजों में घुटनों के दर्द की शिकायत पाई गई। सभी को परामर्श दिया गया है। बाल शल्य चिकित्सक डॉक्टर राहुल देव शर्मा ने बताया कि जानकारी के अभाव में माता पिता को बच्चों की बीमारी का पता नहीं चल पाता है। माता पिता को अपने लाडलों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर कोई दिक्कत है तो उन्हें जितना जल्दी हो सके अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। जागरूकता के उद्देश्य से सेहत चौपाल लगाई गई है। यहां कई बच्चों में पेशाब लीक, दिमाग में डाउन सिंड्रोम से जुड़ी बीमारी मिली।
दंत रोग विशेषज्ञ समीर भारद्वाज, फिजिशियन डॉक्टर फैजान कादरी, डॉक्टर अनुराग ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। हेल्थ चेकअप कैंप में गांव की प्रधान ब्रजेश कुमारी, प्रधानपति विजय कुमार, प्रधान प्रतिनिधि ताराचंद का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर बिजनेस डेवलपमेंट हेड तरुण मैनी समेत हॉस्पिटल के कई सदस्य उपस्थित रहे।