आगरालीक्स …Agra News : आगरा से अब हैदराबाद के लिए भी फ्लाइट शुरू हो रही है। 26 सितंबर को 1400 यात्रियों की क्षमता वाले आगरा सिविल एन्क्लेव का पीएम नरेंद्र मोदी शिलान्यास करेंगे। (Agra to Hyderabad in 2 hours, Flight start two days after PM Lay Foundation Stone of Agra Civil Enclave)
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से अभी आगरा से मुंबई, बेंगलूरू और लखनऊ के लिए फ्लाइट का संचालन हो रहा है। सबसे ज्यादा यात्रीा आगरा बेंगलूरू में यात्रा कर रहे हैं और सबसे कम यात्री आगरा लखनऊ फ्लाइट से यात्रा कर रहे हैं। अब आगरा से हैदराबाद के लिए फ्लाइट शुरू हो रही है। इससे पहले आगरा के नए सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास होगा।
पीएम मोदी 26 सितंबर को करेंगे नए सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास
आगरा में खेरिया एयरपोर्ट से फ्लाइट का संचालन हो रहा है, फ्लाइट की संख्या बढ़ने के साथ ही एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाने की कवायद लंबे समय से चल रही है। खेरिया एयरपोर्ट के पास ही 145 एकड़ जमीन पर नया सिविल एन्क्लेव प्रस्तावित है। 343 करोड़ की लागत से सिविल एन्क्लेव के निर्माण का पीएम नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को आनलाइन शिलान्यास करेंगे। पहले चरण में सिविल एन्क्लेव बनेगा, दूसरे चरण में यात्री सुविधाओं के लिए निर्माण कार्य किया जाएगा। 1400 यात्रियों की क्षमता की जाएगी।
28 सितंबर से आगरा से हैदराबाद फ्लाइट
नए सिविल एन्क्लेव के शिलान्यास के बाद आगरा से हैदराबाद फ्लाइट 28 सितंबर से शुरू की जा रही है। इंडियो कंपनी द्वारा संचालन किया जाएगा, आगरा से हैदराबाद फ्लाइट का शिडयूल भी जारी कर दिया गया है।
ये है आगरा से हैदराबाद फ्लाइट का शिडयूल
हैदराबाद से आगरा के लिए उड़ान भरेगी 1.55 बजे
हैदराबाद से आगरा पहुंचेगी 4.05 बजे
आगरा से हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी 4.40 बजे
हैदराबाद पहुंचेगी 6.40 बजे