मथुरालीक्स…Mathura News : मथुरा की जीएलए यूनिवर्सिटी में बीटेक की छात्रा कोप्राइवेट हॉस्टल के वार्डन ने कमरे में बंद कर पीटा, वीडियो आया सामने। वार्डन जयपाल अरेस्ट। (Mathura Video News : Warden arrested for beat up GLA Univ. BTech Girl Student)
हाथरस के भूरा का नगला, रमनपुर की रहने वाली कीर्ति कुमारी सेंगर मथुरा की जीएलए यूनिवर्सिटी में बीटेक थर्ड ईयर की छात्रा है। वह आगरा दिल्ली हाईवे पर आंझई स्थित लवी हॉस्टल में अगस्त 2022 से रह रही थी। उसे हॉस्टल बदलना था, दूसरी जगह शिफ्ट होने के लिए उसने हॉस्टल का हिसाब कर दिया।
वार्डन की टिप्पणी पर हुआ विवाद
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कीर्ति ने हॉस्टल का हिसाब किया और जाने लगी, तभी वार्डन रूबी ने कीर्ति पर कमेंट कर दिया। इसका उसने विरोध किया। आरोप है कि वार्डन जयपाल और उसके दो साथी आ गए। उन्होंने कीर्ति को कमरे में बंद कर लिया और उसे पीटा। कीर्ति की चीखने की आवाज सुनकर अन्य छात्राएं आ गईं, उन्होंने गेट खोलने की कोशिश की। लेकिन जयपाल और उसक साथियों ने गेट नहीं खोलने दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद जयपाल अरेस्ट
साथी छात्राओं ने इसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर वीडयो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। मथुरा के एसपी सिटी का कहना है कि वार्डन जयपाल को अरेस्ट कर लिया है उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।