आगरालीक्स…आगरा में अवैध रूप से विकसित हो रही 42 कॉलोनियों को नोटिस जारी. जल्द होगा एक्शन
आगरा में अवैध रूप से विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर अब नकेल कसने की तैयारी कर ली गई है. कार्यालय जिला पंचायत ने सेर्व में 42 अवैध कॉलोनियां सर्वे में चिन्हित की हैं. इनके कॉलोनियों के स्वामियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं. मानचित्र स्वीकृत एवं लेआउट स्वीकृत न होने पर वैधनिक कार्यवाही की तैयारी है.
कार्यालय जिला पंचायत टीम ने सर्वे में जनपद की 15 ब्लॉक में 42 कॉलोनियों को अवैध पाया है. 15 कॉलोनाइजर ने मानचित्र सवीकृति के लिए जिला पंचायत में आवेदन किया है. बाकी 27 कॉलोनाइजर ने जिंप के नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया है. पिछले दिनों 12 कॉलोनियों को अंतिम चेतावनी पत्र भेजा गया है. तीन से 15 दिन में जवाब मांगा है. वहीं 15 कॉलोनियों का चालान कर वैधानिक कार्रवाई को कोर्ट भेज दिया है. कार्य अधिकारी जिला पंचायत प्रवीण के अनुसार अधिकांश कॉलोनियां कृषि भूमि पर बन रही हैं. किसानों के साथ ज्वाइंट वेंचर में अवैध कॉलोनियों का निर्माण किया जा रहा है जो कि नियम के विपरीत है. ऐसे में कार्रवाई होना तय है.