आगरालीक्स…वरिष्ठ पत्रकार और कैंसर से जंग लड़ रहे हजारों लोगों की उम्मीद, रवि प्रकाश ने ली अंतिम सांस. मुंंबई से रांची लाया जाएगा पार्थिव शरीर
वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश आगरा सहित कई शहरों में संपादक रहे. अभी हाल में अमेरिका में आयोजित विश्व लंग कैंसर कांफ्रेंस में उन्हें पेशेंट एजुकेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया. उनका मुंबई में इलाज चल रहा था. उनके पार्थिव शरीर को मुंबई से झारखंड लाने के लिए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है.
वरिष्ठ पत्रकार और बीबीसी में सहयोगी पत्रकार के रूप में काम कर रहे रवि प्रकाश के 2021 में फोर्थ स्टेज लंग कैंसर डायग्नोज हुआ था. इसके बाद इन्होंने मुंबई में इलाज कराया. इलाज के दौरान वे कैंसर रोगियों का हौसला बढ़ाने लगे. फोर्थ स्टेज लंग कैंसर में तीन साल तक उन्होंने कैंसर के मरीजों के लिए दवाएं सस्ती करने और कैंसर रोगियों का हौसला बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर काम किया. अपने अनुभव साझा करते हुए कैंसर से जूझ रहे लोगों में जिंदगी की आस जगाई. शुक्रवार को उनका मुंबई में इलाज के दौरान निधन हो गया.
उनके निधन पर आगरा सहित पत्रकारों के साथ ही डॉक्टर और कैंसर रोगियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है.