आगरालीक्स…ये वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. एक पूरा का पूरा ट्रक जमीन में धंस गया. एक बाइक भी जमीन में समा गई….
पुणे से एक खबर सामने आई है जिसमें एक पूरा का पूरा ट्रक जमीन में धंस गया. इसका वीडियो जब सामने आया है तो इसे देखकर लोग दहल गए. जमीन धंसी और पूरा का पूरा ट्रक उसमें समा गया. ट्रक के साथ एक बाइक भी इस दौरान गड्ढे में धंस गई. ये पूरी घटना सिटी पोस्ट आफिस के परिसर में एक सिंकहोल खुल जाने की वजह से हुई. यहां पुणे नगर निगम का एक ट्रक सिंकहोल में समा गया जो सफाई के लिए वहां आया था. करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दो बड़ी क्रेन की मदद से ट्रक और बाइक को बाहर निकाला गया. गनीमत रही कि ट्रक के धंसते समय उसका चालक समय से रहते हुए खिड़की से बाहर कूद गया और उसकी जान बच गई.
