आगरालीक्स ….मुडिया पूर्णिमा पर गुरु की पूजा अर्चना के साथ गिरिराज महाराज की परिक्रमा और मुडिया संतों की शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही, आप भी थिरकने लगेंगे।
रविवार को मुड़िया पूर्णिमा पर सुबह नौ बजे श्यामसुंदर मंदिर के महंत रामकृष्णदास के नेतृत्व में निकाली जाएगी। इसमें मुड़िया संत संकीर्तन करते हुए सनातन गोस्वामी की चकलेश्वर स्थित समाधि स्थल पहुंचे।
वहां से सनातन गोस्वामी का डोला निकला, शोभायात्रा श्यामसुंदर मंदिर से चलकर मानसी गंगा मंदिर, हरदेव जी मंदिर, बड़ा बाजार से होते हुए सिद्ध बाबा आश्रम पहुंची, सैकड़ों संत और महिलाएं ढोल, मृदंग के साथ सजे धजे पारंपरिक परिधान पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुए।
शाम को निकली एक और शोभायात्रा
शाम चार बजे चेतन्य महाप्रभु की शोभायात्रा चकलेश्वर महादेव मंदिर के निकट चैतन्य महाप्रभु मंदिर से शुरू हुई, यह शोभायात्रा हरदेव जी मंदिर, दसबिसा, सौंख अड्डा, बड़ा बाजार, सिद्ध बाबा होते हुए चैतन्य महाप्रभु के मंदिर पर समाप्त हुई।