आगरालीक्स Agra News : आगरा में सात दिन बाद भी पानी की आपूर्ति नहीं हुई। पानी के टैंकर के नंबर देखें। ( Agra News : Water crisis continue in Agra on 7th Day)
आगरा में बुलंदशहर के पालड़ा फाल से आने वाले गंगाजल की आपूर्ति छह दिन से बंद है। पालड़ा फाल पर रेग्युलेटर गेट टूट गया है, इसलिए आगरा को 150 क्यूसेक पानी नहीं मिल पा रहा है। जलसंस्थान द्वारा यमुना जल का शोधन बहुत कम किया जा रहा है इसलिए अलग अलग क्षेत्रों में कुछ देर के लिए पानी की आपूर्ति हो रही है।
पानी के टैंकर के लिए नंबर
8192095401
टोल फ्री नंबर 18002702722
कंट्रोल रूम का नंबर 8192095401
8192095730
8192095302