आगरालीक्स…Agra News : आगरा में आधी रात आगरा कैंट स्टेशन रोड पर तेज स्पीड कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, हादसे में एक की मौत तीन युवक घायल। ( Agra News : Youth died after car hut divider on Agra Cantt station road, Three injured )
आगरा में सोमवार की देर रात 2.30 बजे आगरा कैंट स्टेशन की तरफ आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा गई। तेज आवाज सुनकर आस पास के लोग आ गए, उन्होंने कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। चार युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
एक युवक की मौत
कार में शाहगंज के रहने वाले युवक बैठे हुए थे, एसएन इमरजेंसी में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।