आगरालीक्स…Ramleela Agra News : आगरा की ऐतिहासिक रामलीला में आज राम जन्म की लीला का मंचन होगा, रामलीला मैदान में शाम से मंचन शुरू हो जाएगा। 28 सितंबर को रामबारात निकलेगी।
आगरा के रामलीला मैदान में मंचीय लीला शुरू हो गई हैं। इसी के तहत सोमवार को रामलीला मैदान में राम के साथ ही लक्ष्मण, भरत और शत्रुधन के जन्म की लीला का मंचन होगा। वहीं, 28 सितंबर को रामबारात निकलेगी और 29, 30 सितंबर को जनकपुरी का आयोजन होगा।
ये होंगे कार्यक्रम
-23 सितम्बर को रामलला का जन्म, रामलीला मैदान पर।
-24 सितम्बर को देहरी पूजन दोपहर 3 बजे व 1001 दीपों से दशरथ महल में रोशनी।
-25 सितम्बर को रंगोली व थाल सज्जा दोपहर 3 बजे।
-26 सितम्बर को राजा दशरथ के निवास पर मेहंदी उत्सव दोपहर 3 बजे।
-27 सितम्बर को माढे की जौरान, राज देवम में।