आगरालीक्स Agra Banaras Vande Baharat First Day : आगरा से पहले दिन बनारस के लिए वंदेभारत से कितने यात्रि सवार हुए, दो कोच खाली रहे, कितना किराया है, स्टॉपेज के साथ समय। ( Agra News : 211 passenger travel from Agra on First day in Agra Banaras Vande Bharat, No Passenger in two coach)
आगरा से बनारस के बीच वंदेभारत सोमवार से नियमित हो गई। शुक्रवार को छोड़कर वंदेभारत सप्ताह में छह दिन चलेगी। पहले दिन आगरा कैंट स्टेशन से सुबह छह बजे वंदेभारत रवाना हुई। आठ कोच की वंदेभारत में सात कोच चेयरकार और एक कोच एग्जीक्यूटिव क्लास का है। ट्रेन में पहले दिन 211 यात्री आगरा से बैठे, इसमें एग्जीक्यूटिव क्लास में नौ यात्रियों ने सफर किया। वहीं, चेयरकार के दो कोच में कोई यात्रा नहीं था।
आगरा कैंट से सुबह 6 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस 20176 बनारस के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन टूंडला, इटावा, कानपुर और प्रयागराज स्टॉपेज के बाद बनारस सात घंटे यानी दोपहर एक बजे 573 किमी दूरी को पूरा कर पहुंच जाएगी.
किराया
आगरा कैंट—बनारस के लिए चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयर कार का किराया 1570 रुपये रखा गया है तो वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2850 रुपये रखा गया है.
ये होंगे स्टॉपेज
सुबह 6 बजे आगरा कैंट के बाद इस ट्रेन का पहला स्टॉपेज 6 बजकर 48 मिनट पर टूंडला स्टेशन है. इसके बाद सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर इटावा, 9 बजकर 15 मिनट पर कानपुर, 11 बजकर 25 मिनट पर प्रयागराज और दोपहर एक बजे बनारस है.