आगरालीक्स…ये वीडियो देखें, शराब के नशे में नाले में कूदा युवक. नाले में मिल गया सांप. हाथ से पकड़कर सांप से करने लगा बात….
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में एक युवक शराब के नशे में धुत होकर नाले में कूद गया. थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित नाले में गिरने के बाद युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया. इस पर नाले के ऊपर लोगों की भीड़ जुट गई. तभी नाले में एक सांप आ गया.
नाले में आए सांप को देखते ही युवक ने उसे पकड़ लिया और उसको मुंह से पकड़कर उसके साथ अटखेलिया करने लगा और उसके साथ बातें करने लगा. इधर लोग उसे बचाने के लिए चिल्लाते रहे. लेकिन उसने किसी की भी नहीं सुनी. बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने युवक को बाहर निकाला.