आगरालीक्स…Agra News : आगरा में लोहामंडी की पुलिया का चौड़ीकरण होगा,
आगरा में उद्योग बंधु की बैठक में लोहा मंडी थाने के पास पुलिया टूटी होने की शिकायत पर बताया गया कि पुलिया की बाउंड्रीवाल का निर्माण करा दिया गया है और पुलिया का चौड़ीकरण होना है, जिसके लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा यातायात पुलिस से एन ओ सी मिलते ही कार्य प्रारंभ करा दिया जायेगा। उक्त के संबंध में जिलाधिकारी महोदय ने नगर निगम को निर्देश दिए कि डीसीपी यातायात को पत्राचार किया जाए तथा फालोअप कर दीपावली के बाद निर्माण कर आरंभ कर दिया जाए ।
बेलन गंज लोहे के पुल पर प्रकाश व्यवस्था न होने की समस्या पर बताया गया कि प्रकाश व्यवस्था हेतु संबंधित संस्थान को कार्यादेश जारी किया जा चुका है, शीघ्र ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। उद्योग बंधु समिति की बैठक में बताया गया कि औद्योगिक क्षेत्र सिकंदरा साइट सी में जल निगम द्वारा डाली गई सीवर लाइन के उपरांत सड़क की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत पर जिलाधिकारी महोदय ने अधिशासी अभियंता निर्माण खंड द्वितीय को निर्देश दिए कि 05 अक्टूबर तक सड़क की मरम्मत का कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें तथा संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य मे शिथिलता बरतने पर नोटिस दिया जाए और निर्माण कार्य में गुणवत्ता और मानक का विशेष ध्यान दिया जाए साथ ही साथ संबंधित सहायक अभियंता को भी नोटिस जारी किया जाए।