आगरालीक्स …Agra News : आगरालीक्स आगरा में स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियों ने दो ग्राहकों को सड़क दौड़ा दौड़ा कर पीटा। वीडियो वायरल होने पर सीसीटीवी की जांच. ताजगंज इंस्पेक्टर, जसवीर सिंह का मीडिया से कहना है कि जांच में सामने आया है कि सिग्नेचार स्पा सेंटर, ताजगंज का वीडियो है, यह वीडियो 15 सितंबर का है। ( Agra News : Spa center worker women beat up two customers in Agra)
सीसीटीवी फुटेज की जांच
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की। साथ ही पूछताछ की। इसमें सामने आया है कि दो युवक स्पा सेंटर पर आए थे, प्रथम तल पर स्पा सेंटर है। युवकों ने स्पा कराने के लिए रुपये जमा कराए, पहले स्पा कराने को लेकर युवकों का विवाद हो गया। उन्होंने स्पा में काम कर रहीं युवतियों पर कमेंट कर दिया। इस पर युवतियों ने उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया उनके रुपये भी वापस कर दिए।
सड़क पर युवतियों ने पीटा
सीसीटीवी की जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर से बाहर निकलने के बाद एक युवक ने ईंट फेंक कर मारी, इसके बाद युवतियां बाहर आ गईं। उन्होंने दोनों युवकों को सड़क पर गिरा लिया और जमकर पिटाई लगाई। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।