झांसीलीक्स …Jhansi News : नवोदय विद्यालय की कक्षा नौ की छात्रा हॉस्टल की रेलिंग पर फंदे से लटकी मिली, सीनियर छात्राओं पर परेशान करने के आरोप। छात्रा की मौत से हर कोइ स्तष्ध। (Jhansi News : Navodaya Vidhyalay 9th Standard 13 year old girl student found dead in Hostel)
झांसी के बरुआसागर में नवोदय विद्यालय है। यहां 13 साल की अनुष्का निवासी गुरमसराय, गांव भरवारा कक्षा नौ में पढ़ रही थी, परिजनों का आरोप है कि अनुष्का को हॉस्टल में सीनियर छात्राएं परेशान कर रहीं थी। शनिवार को हॉस्टल की छात्राएं मैस में खाना खाने गईं थीं लौट कर आईं तो हॉस्टल में सीढ़ियों की रेलिंग पर अनुष्का फंदे से लटकी मिली। अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन मौत हो चुकी थी।
दो सीनियर छात्राओं पर आरोप
अनुष्का के पिता जयहिंद पटेल को मीडिया से कहना है कि उनकी बेटी को सीनियर छात्रा परेशान कर रहीं थी, उससे हॉस्टल में अपने लिए खाना मंगाती थी। अनुष्का ने शुक्रवार और उसके बाद शनिवार को भी फोन कर सीनियर छात्राओं द्वारा परेशान किए जाने की बात कही थी। शनिवार दोपहर में फोन कर परिजनों को हास्टल बुलाया था लेकिन उन्होंने छात्राओं के बीच के छोटी छोटी बातों पर होने वाले विवाद को समझते हुए नजरअंदाज कर दिया और हॉस्टल नहीं किए। रात 9.30 बजे परिजनों को अनुष्का की मौत की जानकारी हुई। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का मीडिया से कहना है कि दो छात्राओं के नाम सामने आए हैं, पूछताछ की जा रही है।