Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: Tulsi Saligram got married according to law in Janakpuri…#agranews
आगरा

Agra News: Tulsi Saligram got married according to law in Janakpuri…#agranews

157

आगरालीक्स….सिया राम चंद्र जी के संग पड़न लागी भांवरिया…जनकपुरी में तुलसी जी को दुल्हन सा सजाकर पहुंचे राजा जनक और रानी सुनयना, विधि विधान से हुआ तुलसी सालिग्राम का विवाह

सोलह श्रंगार कर दुल्हन सी सजी थी सीता स्वरूपा तुलसी जी। लाल चुनरी ओढो तुलसी माता और श्रीराम स्वरूप दूल्हा बने सालिगराम। सतरंगी फूलों से सजे जनमाने से एक तरफ सिर पर पगड़ी सजाए बाराती और दूसरी तरफ थे घराती। वैदिक मंत्रोच्चारण व विधि विधान के साथ जनकपुरी में आज तुलसी सालिगराम का विवाह सम्पन्न हुआ। जनक आवास से श्रीकृष्ण गौशाला में सजे जनमासे में पिता जनक व माता सुनयया (प्रमोद वर्मा, मंजू वर्मा) ढोल नगाड़ों संग तुलसी जी दुल्हन रूप में सजाकर धूमधाम से पहुंचे। साथ में थे झूमते गाते मिथिलावासी व श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्यगण।

तुलसी-सालिगराम विवाह को पूरे विधान के साथ सम्पन्न कराया गया। सतरंगी पुष्पों से जनमासे में सर्वप्रथम पंचदेवों के साथ मां तुलसी व भगवान विष्णु का पूजन किया गया। इसके उपरान्त विधि विधान से विवाह की सभी रीति रिवाज के साथ तुलसी सालिगराम का विवाह सम्पन्न हुआ। फेरों के समय मिथिला की सखियों ने खूब बधाईयां व विवाह के मंगल गीत गाए। राजा जनक व रानी सुनयना संग श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी बढ़-चढ़ कर कन्यादान लिया। स्वर्ण, परिधान, बर्तन सहित कई उपहार भेंट किए।

विवाह एकादश ब्राह्मणों द्वारा (पूजा प्रभारी आचार्य राहुल रावत, डॉ. देवस्वरूप शास्त्री, पं. राजेश शर्मा, पं. अकुर दत्त गौड़, पं. कपिल शर्मा, पं.कुणाण शर्मा, पं. विजय उपाध्या, पं. बृजगोपाल तिवारी व 11 बटुक ब्राह्ममों) सम्पन्न हुआ। विवाह में राम लीला कमेटी के पुरोहित देव प्रकाश प्रचेता जी संग आयोन समिति के राहुल पवार, दीपक पुण्डीर, संजय अग्रवाल, मनोज उपाध्याय, लिली गोयल, दीपक चतुर्वेदी, रवि नारंग, सुशील रामनानी, विजय अग्रवाल, गौरी उपाध्याय, नीतू अग्रवाल, प्रीति उपाध्याय आदि मौजूद थे।

राजा दशरथ भी परिवार संग मौजूद रहे तुलसी सालिगराम विवाह में
आगरा। सिर पर पगड़ी बांधे बारातियों संग राजा दशरथ, रानी कौशल्या (संतोष शर्मा, ललिता शर्मा) भी अपने परिवार संग तुलसी सालिगराम विवाह में शामिल हुए। रानी कौशल्या ने तुलसी जी के लिए सुहाग पिटारी, साड़ी लहंगा, चुनरी उपहार में दिए। इस अवसर पर प्रखर शर्मा, युक्ति शर्मा भी मौजूद थीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Honesty at Midnight” Agra Auto Driver Noor Mohammad Returns Kerala Tourist’s iPhone

आगरालीक्स…आधी रात को घर से निकला ‘नूर’, पर्यटक को लाखों का भरोसा...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Agra Devotees Conclude Successful Chitrakoot Pilgrimage with Seva of 300 Saints

आगरालीक्स…संत सेवा, सुंदरकाण्ड और भंडारे के साथ संपन्न हुई तीन दिवसीय धार्मिक...

आगरा

Obituaries of Agra on 27th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!