आगरालीक्स….World heart day 2024 Agra News : 20 साल के छात्र को अटैक पड़ गया, 25 साल के युवा की आफिस में हार्ट अटैक से मौत हो गई। ऐसा क्यों हो रहा है, जानें आगरा के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष शर्मा से। ( World Heart Day : Stress, Fast food, Smoking increases heart attack in youth says, Cardiologist Dr. Manish Sharma)
हार्ट अटैक के मामले बढ़ने के साथ ही एक बड़ी चिंता का विषय कम उम्र में अटैक से मौत है। जिन लोगों को हार्ट अटैक पड़ रहा है उनमें 20 से 40 साल की उम्र के 30 प्रतिशत लोग हैं। 10 साल पहले तक इनकी संख्या महज 10 से 15 प्रतिशत थी, ऐसा नहीं होना चाहिए। इसे रोका भी जा सकता है।
अत्यधिक तनाव, शराब, धूम्रपान और फास्ट फूड
वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई, युवाओं को नौकरी,
युवा कारोबारियों को बिजनेस बढ़ाने का इतना अधिक तनाव है कि इस तनाव से उनके अंदर हार्मोन निकल रहे हैं, जिससे खून की नलिओं में ब्लॉकेज की आशंका बढ़ रही है। इसके साथ ही फास्ट फूड, शराब और धूम्रपान इस ब्लॉकेज को बढ़ा रहे हैं। नतीजतन 20 साल के युवा में भी एंजियोग्राफी में ब्लॉकेज मिल रही है और एंजियोप्लास्टी करनी पड़ रही है। इसकी रोकथाम संभव है।
ये करें
तनाव मुक्त रहें, इसके लिए टाइम मैनेजमेंट, अपने स्किल्स को अच्छा करें और खुद से भी ज्यादा उम्मीद ना करें। विचारों को अनकंट्रोल ना होने दें
अपने दोस्तों, परिजनों से खूब बातेंं हैं
घर का पौष्टिक आहार लें, इसमें फल और सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं
नियमित टहलें
शराब, धूम्रपान का सेवन ना करें