आगरालीक्स …Agra News : आगरा से नोएडा के बीच आगरा यमुना एक्सप्रेस वे पर नई टोल दर लागू हो गई हैं। ( Agra News : New Toll rate on Yamuna Express way From Agra To Noida)
यमुना एक्सप्रेस वे की टोल दर 12 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई हैं, बुधवार रात से टोल की नई दरें लागू कर दी गईं। स्कूटी बाइक से लेकर कार और ट्रक की टोल दर बढ़ गई हैं, कार पर 55 रुपये टोल टैक्स बढ़ा है तो ट्रक और बस का टोल टैक्स 150 रुपये बढ़ाया गया है।
नई टोल दर हुई लागू
बाइक स्कूटी सहित दो पहयिा वाहन पहले 205 अब 245
कार, जीप पहले 430 अब 485
हल्के व्यावसायिक वाहन पहले 690 अब 760
बस, ट्रक पहले 1400 अब 1550
बहु ध्रुवीय भारी वाहन पहले 2135 अब 2360
सात ध्रुवीय व उससे अधिक पहले 2745 अब 3035