आगरालीक्स…Agra News : अगारा में आज रोजगार मेला, 900 का होगा चयन।
सहायक निदेशक (सेवायोजन) चन्द्रचूड़ दुबे के अनुसार क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा द्वारा आज 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, साई का तकिया, एमजीरोड, आगरा परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र की नियोजकों द्वारा लगभग 900 से अधिक तकनीकी एंव गैर तकनीकी रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन परीक्षा, साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। ( Agra News : Rojgar Mela Today in Agra )
यहां कराएं पंजीकरण
अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल रोजगारसंगम.यूपी.जीओवी.इन (rojgaarsangam.up.gov.in) पर अपना ऑनलाईन पंजीयन कराकर तथा पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल पूर्ण कर 15 अक्टूबर तक आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं तथा अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों एवं बायोडाटा सहित सुबह 10 बजे साक्षात्कार हेतु क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय साई की तकिया में उपस्थित हो सकते हैं।
रोजगार मेलें में प्रतिभाग करने वाले नियोजकों का विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर तथा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा के सूचनापट पर उपलब्ध है।