आगरालीक्स…आगरा के बाजारों में छाने लगा फेस्टिव सीजन. करवाचौथ को लेकर स्पेशल आफर्स. खरीददारों की लग रही भीड़…
आगरा के बाजारों में फेस्टिव सीजन की चमक दिखना शुरू हो गई है. करवाचौथ का त्योहार सबसे पहले हैं, ऐसे में मार्केट में इस समय साड़ियों, उपहारों और ज्वैलरी की जमकर खरीददारी की जा रही है. बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है. शाम होने के बाद अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है. खासकर ज्वैलरी और कपड़ा शोरूमों में.
आफर ही आफर
त्योहारों के इस सीजन में एक से बढ़कर एक आफर दिएजा रहे हैं. ज्वैलरी हो या फिर साड़ियां या फिर गिफ्ट, कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है. दुकानदारों का कहना है कि इस बार भी हमें उम्मीद है कि करवाचौथ पर आगरा में जकर कारोबार होगा. इसे बाद दिवाली फेस्टिव की खरीददारी भी शुरू हो जाएगी.