आगरालीक्स…आगरा के बाजार करवाचौथ को लेकर गुलजार, ब्यूटी पार्लर से लेकर बाजारों में भीड़. कहीं खरीदी जा रही साड़ी तो कहीं लगवाई जा रही मेहंदी.
आगरा में इस समय करवाचौथ का उत्साह छाया हुआ है. घरों से लेकर बाजारों तक में करवाचौथ का खुमार है. बाजारों में कपड़े, ज्वैलरी, गिफ्ट से लेकर साजो श्रृंगार की दुकानों पर जहां जबर्दस्त भीड़ है तो वहीं मेहंदी लगाने वालों की तो मानो बल्ले—बल्ले हो गई है. शहर के पुराने बाजार से लेकर एमजी रोड स्थित शोरूमों में महिलाओं द्वारा जमकर खरीदारी की जा रही है.इस बार बाजारों में महिलाओं के लिए साड़ियों से लेकर लहंगा और आर्टिफिशियल और सोने चांदी की ज्वैलरी आकर्षक और शानदार डिजाइन में उपलब्ध है.

छोटे—बड़े ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं और युवतियों की बुकिंग जोरों पर है. हाल ये है कि शहर के ब्यूटीशियन को आज तो सुबह से ही फुरसत नहीं मिली है. वहीं मेहंदी लगाने वालों की मांग में भी इजाफा हुआ है, जिससे मेहंदी लगाने वाले युवतियों और युवकों की पूछ बढ़ गई है.