आगरालीक्स…आगरा में मेहंदी लगवाने के लिए देर रात तक की बुकिंग, घंटों इंतजार के बाद आ रहा नंबर. पार्लरों और बाजारों में मेहंदी लगवाने के लिए लग रही भीड़…
आगरा के बाजार आज रात को भी गुलजार हैं. करवाचौथ की पूर्व संध्या पर सबसे ज्यादा भीड़ बाजारों में आज उमड़ी है. शहर के ब्यूटी पार्लर हों या फिर साड़ियों की दुकानें व शोरूम. हर जगह भीड़ ही भीड़ लगी हुई है. यही नहीं गिफ्ट शॉप, ज्वैलरी स्टोर पर भी जमकर खरीददारी हो रही है. सबसे अधिक बल्ले—बल्ले किसी की है तो वो है मेहंदी लगाने वालों की. आगरा के ब्यूटी पार्लरों में तो सुबह से ही बुकिंग चल रही है. वहीं बाजारों में भी मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं को अपनी बारी का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है.