आगरालीक्स…आगरा होकर मथुरा पहुंचे सीएम योगी. उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में हुए शामिल. 123 करोड़ की योजनाओं को देंगे सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा मंडल में है. आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर राजकीय विमान से पहुंचे सीएम योगी का स्वागत किया गया. यहां से सीएम योगी मथुरा में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंच गए हैं यहां वे मथुरा में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे और जिले के विकास से जुड़ी 123 करोड़ की योजनाओं पर मुहर लगाएंगे.
समाचार लिखे जाने तक यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक शुरू हो गई थी. सीएम योगी इस परिषद के अध्यक्ष भी हैं. बताया जाता है कि वे यहां पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से भी मुलाकात करेंगे. यूपी में उपचुनाव को लेकर रणनीति पर विचार किया जाएगा।