Sunday , 25 October 2026
Home स्पोर्ट्स Agra News: Under-19 Badminton Championship held at Prakhar Agarwal Memorial Badminton Academy, Agra, 300 players from 55 districts are participating…#agranews
स्पोर्ट्स

Agra News: Under-19 Badminton Championship held at Prakhar Agarwal Memorial Badminton Academy, Agra, 300 players from 55 districts are participating…#agranews

618

आगरालीक्स…आगरा में जल्द शुरू होने जा रही है सबसे बड़ी बैडमिंटन एकेडमी. ओपनिंग से पहले ही अंडर 19 बैडमिंटन चैंपियनशिप की मिली मेजबानी…55 जिलों के 300 खिलाड़ी ले रहे भाग

आगरा और आसपास के लोगों के लिए अब बैडमिंटन की ट्रेनिंग लेने और इसमें अपना टैलेंट दिखाने के लिए बंगलोर, हैदराबाद जाने की जरूरत नहीं है. आगरा में ही बैडमिंटन की सबसे बड़ी एकेडमी जल्द शुरू होने जा रही है. सिकंदरा में भावना एस्टेट के पास इस नई एकेडमी का नाम प्रखर अग्रवाल मेमोरियल बैडमिंटन एकेडमी है. दिवाली के बाद से यह एकेडमी बैडमिंटन में अपना भविष्य बनाने वाले बच्चों के लिए शुरू हो जाएगी. एकेडमी के संचालक लव गोयल और निष्ठा गोयल ने बताया कि बैडमिंटन में आगरा का भविष्य सुनहरा है. बच्चों को अब हैदराबाद या बंगलोर में संचालित बैडमिंटन एकेडमी जाने की जरूरत नहीं है. प्रखर अग्रवाल ममोरियल बैडमिंटन एकेडमी में ही बच्चों को उच्चस्तरीय ट्रेनिंग दी जाएगी जिनके लिए इंटरनेशनल कोचेस भी आएंगे.

एकेडमी में शुरू हुई अंडर-19 बैडमिंटन चैंपियनशिप
सिकंदरा सिथत प्रखर अग्रवाल मेमोरियल बैडमिंटन एकेडमी में योनेक्स सनराइज पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी मेमोरियल यूपी स्टेट अंडर 19 चैंपियनशिप रविवार को शुभारंभ हुआ है. केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने चैंपियनशिप का शुभारंभ किया. यह चैंपियनशिप 29 अक्टूबर तक चलेगी. केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार हर तरीके की मदद कर रही है. समारोह के विशिष्ट अतिथि चंद्र मोहन सचदेवा रहे. कैंसर सर्जन डॉ संदीप अग्रवाल, निदेशक प्रवीण अग्रवाल, निदेशक अविनाश चौधरी, लव कुमार, जिला जज महेश नौटियाल, आगरा बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शीतलानी, सचिव राहुल पालीवाल, कोषाध्यक्ष आसिफ अली, पवन मंगल, वीरेंद्र गुप्ता हरिकांत शर्मा, अमित उपाध्याय, अनुभव सक्सेना, नंदी रावत, लोकेंद्र चाहर सहित अन्य मौजूद रहे.

55 जिलों के 300 खिलाड़ी ले रहे भाग
एकेडमी में हो रही इस चैंपियनशिप में आगरा फिरोजाबाद मैनपुरी मथुरा इटावा कानपुर लखनऊ प्रयागराज जौनपुर सहित 55 जिलों के 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं इसमें 230 पुरुष खिलाड़ी और 70 महिला खिलाड़ी शामिल है. रविवार से लेकर 29 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पहले दिन 156 मैच खेले गए. बालक एकल वर्ग में आगरा के सुमित चार ने बदायूं के अनंत सिंह को 30- 11 से हराया, आगरा के धैर्य गुप्ता ने अयोध्या के ओम अग्निहोत्री को 30- 14 से हराया आगरा के अंकुर प्रताप सिंह ने मथुरा के अभय यादव को 30- 14 से हराया. आगरा के शुभम सिंह ने बिजनौर के मोहम्मद शफी को 30- 29 से हराया। आगरा की पलक यादव ने मुरादाबाद की तरनजीत कौर से वाकवार प्राप्त कर अगले राउंड में प्रवेश किया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Deepti Sharma hits her second ODI century, plays an unbeaten innings of 106 runs against Zimbabwe

आगरालीक्स…आगरा की क्रिकेटर दीप्ति शर्मा का कमाल. वाइस कैप्टन बनते ही जड़ी...

स्पोर्ट्स

Agra News: Cricketers Supriya and Sampada selected in the UP senior women’s T20 team…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की दो क्रिकेटर सुप्रिया और संपदा यूपी सीनियर महिला टी 20...

स्पोर्ट्स

Agra News: Inauguration of the 57th Archbishop Dominic Athaide Memorial Football Tournament 2026 at St. Peter’s College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कालेज में शुरू हुआ फुटबॉल टूर्नामेंट. 15 स्कूलों...

स्पोर्ट्स

Agra News: 15 players delivered an impressive performance and passed the karate belt grading examination…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आयोजित की...

error: Content is protected !!