आगरालीक्स…आगरा के सेंट क्लेयर्स का मना वार्षिकोत्सव. स्टूडेंट्स ने पृथ्वी के दोहन और उसके परिणाम पर नाटक की दी शानदार प्रस्तुति
सेन्ट क्लेयर्स विद्यालय यूनिट -2, कौलाखा में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर रोशन डिसिल्वा के नेतृत्व में मनाया गया। इसका विषय था “द मदर अर्थ-सिम्पनी ऑफ लाईफ जिसके माध्यम से छात्रों ने पृथ्वी के दोहन और उसके परिणाम के विषय में एक नाटक के द्वारा प्रकाश डाला. एलकेजी से लेकर कक्षा ग्यारहवी के छात्र-छात्राओं ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुत कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।
यह उत्सव इसलिए भी खास था क्योंकि विद्यालय इस वर्ष अपनी दसवीं वर्षगांठ मना रहा है। इसके प्रथम दिन मुख्य अतिथि मंत्री बेबी रानी मौर्य, आगरा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष डॉ.राफी मंजली, विद्यालय के मैनेजर फादर पॉल थानिल, पूर्व प्रधानाचार्य फादर शीजू पल्लीपादन रहे।
