आगरालीक्स…आगरा की राउंड टेबल ने स्कूल के बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस. किताब कॉपियां और स्टेशनरी बांटी.
आगरा की संस्था राउंड टेबल आगरा 329 ने आज बाल दिवस मुफीद ए आम इंटर कॉलेज में बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया. टीम ने यहां पहुंचकर 150 बच्चों को किताब कॉपियां और स्टेशनरी बांटी. इसके अलावा बच्चों के साथ मस्ती की और कई गेम्स भी खेले. बच्चों को खाने की चीजें भी दीं. इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन गौरव बंसल, सेक्रेटरी प्राकुल मित्तल, पूर्व चेयरमैन डॉ. देवाशीष सरकार, वाइस चेयरमैन केशल थापड़िया, आशुतोष बंसल, अर्जुन विज, रिदम गर्ग और अनुज खंडेलवाल मौजूद रहे.

