Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Register for Family ID, you will get benefits of government schemes…You can also create it online…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Register for Family ID, you will get benefits of government schemes…You can also create it online…#agranews

192

आगरालीक्स…आगरा में बनाए जा रहे फैमिली आईडी कार्ड. राशन कार्ड नहीं है तो तुरंत फैमिली आईडी के लिए कराएं पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ…खुद भी आनलाइन बना सकते हैं…

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक परिवार-एक पहचान, फैमिली आईडी कार्ड के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में फैमिली आईडी योजना की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि एक परिवार-एक पहचान, फैमिली आईडी कार्ड योजना के तहत प्रदेश में परिवारों का लाइव डेटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिसके आधार पर उन्हें राज्य और केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा, जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि हर परिवार के पास फैमिली आईडी कार्ड होना चाहिए, जो परिवार को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का माध्यम बनेगा और यह ईज ऑफ लिविंग और गुड गवर्नेंस के आधार के साथ ही इसके जरिए हर वंचित और गरीब को सीधा लाभ मिलेगा। फैमिली आईडी कार्ड के अन्तर्गत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित 76 से अधिक योजनाओं/सेवाओं को फैमिली आईडी से लिंक किया जा चुका है और बाकी बचे योजनाओं को परिवार आईडी कार्ड से आगे जोड़ा जाएगा।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि फैमिली आईडी कार्ड से पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ प्राप्त कराना आसान होगा। यह कार्ड 12 अंकों का होगा, जिसमें पूरे परिवार का विवरण होगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ब्लॉक/तहसील मुख्यालय/पंचायत स्तर पर सभी को फैमिली आईडी कार्ड के बारे में जानकारी दी जाए कि ऐसे परिवार जिनका राशन कार्ड नहीं है वह फैमिली आईडी में पंजीकरण अवश्य कराएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में फैमिली आईडी आवेदन करने वाले आवेदकों का शत-प्रतिशत समयबद्ध सत्यापन कराएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को फैमिली आईडी कार्ड बनाये जाने हेतु सभी बीडीओ व पंचायत सचिवों को लक्ष्य निर्धारित करते हुए उक्त की प्रगति को दैनिक आधार पर मॉनिटरिंग करने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि फैमिली आईडी कार्ड राज्य में सभी परिवारों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने में मदद करेगी जो पात्र हैं लेकिन लाभ से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग, विधवा, वृद्धावस्था पेंशन धारकों, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को प्राथमिकता से लाभान्वित किया जाए।

फैमिली आईडी पंजीकरण करने के लिए फैमिली आईडी पोर्टल familyid.up.gov.in पर स्वयं को पंजीकृत कर आवेदन कर सकते है, जिसके लिए आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है। जिस पर ओटीपी प्राप्त किया जाता है, फैमिली आईडी के सृजन हेतु आवेदक का विवरण भरकर परिवार के सदस्यों का पंजीकरण किया जा सकता है, इसके लिए आवेदक का आधार नंबर आवश्यक है। जनपद में फैमिली आईडी कार्ड बनाये जाने हेतु कुल 101914 लक्ष्य प्राप्त हुए हैं, जिसमें माह नवम्बर 2024 में 18088 फैमिली आईडी कार्ड बनाये जाने हैं, जिसमें 3401 फैमिली आईडी कार्ड बनाये जा चुके हैं तथा 754 आवेदन लम्बित हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने सभी लम्बित आवेदनों को समयबद्ध रूप से निस्तारित करने के निर्देश दिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!