Wednesday , 10 December 2025
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Shri Jagannath Temple illuminated with series of lamps on Dev Diwali in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Shri Jagannath Temple illuminated with series of lamps on Dev Diwali in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में देव दीपावली पर दीपों की श्रंखला से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर. 21 हजार दीप प्रज्जवलित कर मनाई बैकुण्ठ चतुर्दशी (देव दीपावली), लक्ष्मी-नरसिंह रूप में दिए भगवान जगन्नाथ ने दर्शन

श्रद्धा और भक्ति की रोशनी हर ओर जगमगा रही थी। भगवान जगन्नाथ के जयकारों संग हर ओर झिलमिलाते दीपों की अलौकिक आभा बिखरी थी। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में आज उत्साह व उमंग के साथ देव दीपावली (बैकुण्ठ चतुर्दशी) मनाई गई। कहीं सतरंगी रंगों से रंगोली सजी थी तो कहीं गेरू और खड़िया से परम्परागत अल्पना सजी थी। मंदिर परिसर ही नहीं मंदिर के आस-पास का भी पूरा क्षेत्र दीपों की झिलमिल रोशनी से जगमगा रहा था।

इस्कॉन मंदिर, आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने बताया कि आज के दिन ही गज-ग्राह लीला (हाथी और मगर की लीला) में श्रीहरि के परम भक्त गज (हाथी) का बैकुण्ड गमन हुआ था। इसलिए आज दीपदान का विशेष महत्व है। बताया कि श्रीजगन्नाथ जी वर्ष में एक बार ही आज के दिन लक्ष्मी नरसिंह रूप में दर्शन देते हैं। श्रीहरि का यह रूप भक्तों को आर्शीवाद प्रदान करने वाला है। नीले रंग की पोशाक में भगवान जगन्नाथ, बहन सुहन सुभद्रा व भाई बलराम संग अलौकिक छवि के दर्शन को हर भक्त उत्साहित था।

हर (भगवान शिव) हरि (भगवान विष्णु) की रात्रि भी आज ही के दिन मानी जाती है। संध्या आरती के बाद हरे राम, हरे कृष्णा… का मृदंग और मंजीरों पर कीर्तन किया, जिसमें सैकड़ों भक्त श्रीहरि की भक्ति में झूमते रहे। इसके उपरान्त भक्तों द्वारा 21 हजार दीपदान किए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, कामता प्रसाद अग्रवाल, राहुल बंसल, संजीव मित्तल, सुशील अग्रवाल, सुनील मनचंदा, संजीव बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजेश उपाध्याय, संजय कुकरेजा, विकास बंसल, शैलेन्द्र बंसल, शाश्वत, नन्दलाल दास आदि उपस्थित थे।

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ranveer Singh’s latest film, “Dhurandhar,” is the most popular film among audiences in Agra’s cinemas

आगरालीक्स…सोशल मीडिया से सिनेमाघरों तक आगरा में भी ‘धुरंधर’ की धाक, 11...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra Mayor says conspiracy is being hatched to hide huge embezzlement…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की मेयर बोलीं—बड़े गबन को छिपाने को रचा जा रहा षड़यंत्र....

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Illegal encroachments removed from Housing Development Council land in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में आवास विकास परिषद की भूमि से अवैध कब्जा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Dr. Kishore Panjwani from Agra, who kept people laughing like Babu Moshay…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डॉक्टर जिन्हें बदमाशों ने 28 दिन किडनैप कर रखा. कैंसर,...

error: Content is protected !!