आगरालीक्स…आगरा से टूंडला जा रहे आटो को बोलेरो ने मारी टक्कर, दो की मौत….
आगरा से टूंडला जा रहे आटो को आगरा फिरोजाबाद हाइवे पर टूंडला थाना क्षेत्र में एक बोलेरो ने जबरदस्त टक्कर मार दी. हादसे में आटो चालक और एक युवक की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
घटना आज सुबह की है. आगरा से एक आटो टूंडला की ओर जा रहा था. तभी टूंडला के मोहम्मदाबाद कर्बला के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने आटो में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में आटो चालक धर्मेंद सिंह और कुलदीप निवासी आगरा गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया लेकिन यहां दोनों की मौत हो गई. हादसे की सूचना परिजनों को दी गई तो कोहराम मच गया.