आगरालीक्स…आगरा में तापमान फिर सामान्य से अधिक हुआ. दोपहर और रात को मौसम में ठंड कम महसूस हुई. आईएमडी के अनुसार—इस दिन से सर्दी दिखाएगी अपने तेवर
आगरा का तापमान एक बार फिर से सामान्य से अधिक हुआ है. कल रात को और आज सुबह बीते दिनों की अपेक्षा ठंड कम महसूस हुई. दिन में निकली धूप का असर भी दिखाई दिया जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है. आईएमडी के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है तो वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले दिनों अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में सर्दी अपने तेवर जल्द ही दिखा देगी. पूर्वानुमान के अनुसार 29 नवंबर से सर्दी का प्रभाव तेज होगा और कोहरा छाने की संभावना है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 24/11/24) 29.2
Departure from Normal(oC) 1.6
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 24/11/24) 13.0
Departure from Normal(oC) 1.2