आगरालीक्स…आगरा के डॉ. एमपीएस ग्रुप में संविधान दिवस पर सिटीजन राइट्स और ड्यूटीज पर हुआ सेमिनार. स्टूडेंट्स ने विशेषज्ञों के साथ किया संवाद
सिकन्दरा स्थित डॉ एम पी एस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स संविधान दिवस के अवसर पर सिटीजन राइट्स एण्ड ड्यूटीज विषय पर हुआ सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों को विशेषज्ञों के साथ संवाद करने का अवसर मिला। कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ एमपीएस ग्रुप के अध्यक्ष स्कवाड्रन लीडर एके सिंह, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के रजिस्ट्रार जोगिंदर सिंह, उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सर्वेश कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. हरिदत्त शर्मा, एफमेक आगरा के चेयरमैन पूरन डाबर, समाज सेविका रेनुका डंग एवं डॉ एमपीएस ग्रुप की प्रधानाचार्या राखी जैन ने श्री गणेश के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके उपरान्त सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
डॉ एमपीएस ग्रुप के चेयरपर्सन स्कवाड्रन लीडर एके सिंह ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर किसी को अपने मौलिक अधिकारों के बारे में तो अच्छी जानकारी होती है परन्तु श्रेष्ठ भारत का निर्माण करने के लिए हमें मौलिक अपने मौलिक कर्तव्यों की जानकारी प्राप्त कर उनका पालन करने की आवश्यकता है । मुख्य वक्ता के रूप में पधारे राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के रजिस्ट्रार जोगिंदर सिंह ने छात्र-छात्राओं को सिटीजन राइट्स एण्ड डयूटीज के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा छात्र – छात्राओं की विधि व कानून के विषय में उनकी जिज्ञासाओं का बड़े ही सरल ढंग से जवाब दिया। छात्र- – छात्राऐं उनके द्वारा दी गयी जानकारी से बड़े ही उत्साहित नजर आये ।
उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमुति सर्वेश कुमार ने बताया कि एक जागरूक उपभोक्ता के रूप में सभी को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ हरिदत्त शर्मा ने भी छात्र – छात्राओं को कानूनी बारिकियों से अवगत कराया इस अवसर पर एफमेक आगरा के चेयरमैन पूरन डाबर व समाज सेविका डॉ रेणुका डंग ने भी विद्यार्थियों को सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी सुभाष ढल सहित अन्य गणमान अतिथियों की सक्रिय भूमिका रही । कार्यक्रम का संचालन निवेदिता अग्रवाल ने किया तथा डॉ एमपीएस ग्रुप के शैौणिक निदेशक डॉ विक्रान्त शास्त्री ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों, शिक्षकों व छात्र – छात्राओं को धन्यवाद प्रेषित किया इस अवसर पर डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन डॉ अनूप कुमार गोयल, सभी डीन्स, सभी विभागाध्यक्ष, सभी शिक्षक-शिक्षिकायें व कर्मचारी उपस्थित रहे ।