Friday , 19 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Five including Dr. Anirudh of Agra died in an accident on the expressway…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Five including Dr. Anirudh of Agra died in an accident on the expressway…#agranews

227

आगरालीक्स…2 मिनट में पूरी खबर..एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट में आगरा डॉ. अनिरुद्ध सहित पांच की मौत, डॉ. अनिरुद्ध की थी स्कॉर्पियो, मां को अभी पता नहीं, हादसे के समय कॉल कर रहा था साथी डॉक्टर, मोबाइल स्विच आफ

सैफई मेडिकल कॉलेज में बायोकेमिस्ट्री विभाग से पीजी कर रहे जूनियर डॉक्टर जतिन की लखनऊ में शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए आगरा के राधा विहार कमला नगर एक्सटेंशन के रहने वाले डॉ. अनिरुद्ध की स्कॉर्पियो से कन्नौज के रहने वाले डॉ. अरुण, बरेली के रहने वाले डॉ. नारदेव, डॉ. जयवीर चारों बायोकेमिट्री विभाग के पीजी छात्र, क्लर्क बिजनौर के रहने वाले राकेश और टेक्नीशियन संत रविदास नगर के रहने वाले संतोष के साथ ड्राइवर को लेकर मंगलवार रात में लखनऊ के लिए निकले थे। रात 2 बजे लखनऊ से सैफई के लिए लौट रहे थे। उन्हें डॉ. अरुण को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कन्नौज में फगुहा कट पर छोड़ना था, डॉ. अरुण को लेने के लिए उनके साथ ही डॉ. सलिल फगुहा कट पर पहुंच गए थे, रात 2.45 बजे डॉ. अरुण से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद डॉ. अरुण का मोबाइल स्विच आफ हो गया।

स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन पर पहुंची और ट्रक ने चपेट में ले लिया
पुलिस को 3.45 बजे कन्नौज में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे की सूचना मिली, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टकराई, इसके बाद दूसरी लेन में कई पलटा लेते हुए पहुंच गई। इसी दौरान ट्रक आ गया और ट्रक ने स्कॉर्पियो को चपेट में ले लिया। छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें से आगरा के रहने वाले डॉ. अनिरुद्ध वर्मा, कन्नौज के रहने वाले डॉ. अरुण, बरेली के रहने वाले डॉ. नारदेव, क्लर्क बिजनौर के रहने वाले राकेश और टेक्नीशियन संत रविदास नगर के रहने वाले संतोष की मौत हो गई। जबकि डॉ. जयवीर की हालत गंभीर है।

डॉ. अनिरुद्ध वर्मा के पिता हैं डॉक्टर, मां को पता नहीं
डॉ. अनिरुद्ध वर्मा आगरा के राधा विहार कमला नगर एक्सटेंशन के रहने वाले हैं उनके पिता डॉ. पवन कुमार वर्मा डॉक्टर हैं। छोटा भाई एमबीबीएस कर रहा है। सुबह छह बजे डॉ. पवन कुमार वर्मा को बेटे डॉ. अनिरुद्ध वर्मा के एक्सीडेंट की सूचना मिली, वे कन्नौज चले गए। उनकी पत्नी को डॉ. अनिरुद्ध वर्मा की मौत के बारे में पता नहीं है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : This is the best time to eat mangoes in Agra, but the common man is unable to enjoy them due to high prices.

आगरालीक्स…आगरा में आम किस दाम ? आवक बढ़ने से दशहरी के भाव...

बिगलीक्स

Agra Live News: Businessman & his son died in road accident on Yamuna Express way Baldev Mathura

आगरालीक्स….Agra News: यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे,...

बिगलीक्स

Agra Live News: Medicity develop in 60 hectare near Inner Ring road Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ग्रेटर आगरा में 60 हेक्टेयर में मेडिसिटी...

बिगलीक्स

Mathura Live News: Agra Youth drown in Radhkund died

मथुरालीक्स …आगरा का युवक गोवर्धन परिक्रमा के दौरान राधाकुंड में स्नान करते...

error: Content is protected !!