आगरालीक्स…बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का आगरा में जबर्दस्त विरोध. जीआईसी मैदान में सभी ने एकजुट होकर किया प्रदर्शन…रैली निकाली
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज आगरा में भारी विरोध प्रदर्शन किया गया. आगरा के जीआईसी मैदान में सभी ने एकजुट होकर इस अत्याचार का विरोध किया और रैली निकाली. सनातन चेतना मंच के कार्यक्रम में मुस्लिम, बौद्ध, सिख के साथ हिंदु धर्म गुरु भी उपस्थित रहे. इस दौरान मुस्लिम भी हिंदुओं के साथ खड़े नजर आए. मुस्लिम महिलाएं यहां बुर्का पहनकर पहुंचीं.
प्रदर्शन में शामिल धर्मेंद्र गोला का कहना था कि बांग्लादेश में महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहे हैं, हम उसका विरोध करते हैं. हम वहां की हिंदु महिलाओं के समर्थन में हैं. हम मांग करते हैं कि बांग्लादेश में हिंदुओं को कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए. आगरा में महिलाओं ने तख्यिात थाम रखीं थीं और उस पर लिखा हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो.