आगरालीक्स…आगरा में मौसम लोगों को चौंका रहा है. दिसंबर में कड़ाके की सर्दी की जगह नॉर्मल ठंड. आज ठंडी हवाओं ने तापमान किया कम…जानें मौसम का पूर्वानुमान
दिसंबर माह का पहला सप्ताह खत्म होने को है और आगरा का मौसम इस समय सामान्य बना हुआ है. अक्सर दिसंबर महीने में कड़ाके की सर्दी होने लगती है. अलाव का सहारा लेकर लोग बैठे होते हैं और टोले व मफलर भी पहनना जरूरी हो जाता है लेकिन इस बार अभी तक लोग हाफ स्वेटर या हल्की गर्म बनियान में ही घूम रहे हैं. सुबह और रात को ही हल्की सर्दी महसूस हो रही है. दिन में तेज धूप निकल रही है.
आज ठंडी हवाओं ने मौसम किया ठंडा
आज भी दोपहर को तेज धूप निकली लेकिन दिन में चली ठंडी हवाओं ने मौसम को ठंडा बनाए रखा है. इसका असर तापमान पर भी पड़ा है. गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी के अनुसार दो या तीन दिन बाद कोहरे का प्रभाव देखने को मिलेगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 05/12/24) 27.2
Departure from Normal(oC) 1.1
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 05/12/24) 11.5
Departure from Normal(oC) 3.3