Wednesday , 28 October 2026
Home बिगलीक्स Agra News: There may be power crisis in Agra! Electricity workers may go on strike to protest against privatization. DM said – no trouble will be allowed…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: There may be power crisis in Agra! Electricity workers may go on strike to protest against privatization. DM said – no trouble will be allowed…#agranews

289

आगरालीक्स…आगरा में हो सकता है बिजली संकट! निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर जा सकते हैं बिजली कर्मचारी. डीएम ने बुलाई बैठक. कमला नगर में कंट्रोल रूम बनेगा, नंबर भी किया जारी, निर्देश दिए

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में यूपीपीसीएल कार्मिकों के संभावित धरना प्रदर्शन व हड़ताल को लेकर जनपद में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड(यूपीपीसीएल) के अधिकारियों, उत्पादन,पारेषण व वितरण से जुड़ी निजी एजेंसियों, टोरेंट आदि के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई। बैठक में बताया गया कि जनपद में आगरा शहर में टोरंट लिमिटेड द्वारा विद्युत वितरण, अनुरक्षण का कार्य किया जाता है तथा जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में 114 विद्युत सब स्टेशन द्वारा विद्युत वितरण का कार्य संपन्न किया जाता है।

बैठक में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों द्वारा संभावित धरना प्रदर्शन व हड़ताल के दृष्टिगत सभी पहलुओं पर विचार किया गया तथा तदसंबंधी तैयारियों पूर्ण करने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु सभी वैकल्पिक इंतजाम व व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने, जनपद के विद्युत उपभोक्ताओं, किसानों को कोई परेशानी न हो के दृष्टिगत सभी अनुरक्षण सामग्री, ट्रांसफार्मर तथा रिजर्व कार्मिकों की व्यवस्था करने तथा इस हेतु रिटायर्ड विद्युत अधिकारी, कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम के कार्मिकों, आईटीआई,पॉलिटेक्निक आदि से भी कार्मिकों आदि की आकस्मिक व्यवस्था को तैयार रखने को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने ग्रामीण वितरण क्षेत्रों में अवाध आपूर्ति, अनुरक्षण कार्यों हेतु निजी एजेंसियों/टोरेंट आदि को भी आकस्मिक स्थिति में रिजर्ब मैन पॉवर की व्यवस्था तैयार रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए।

बैठक में संभावित धरना प्रदर्शन आदि के दृष्टिगत विद्युत व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु ब्लॉक_बी कमलानगर में कंट्रोल रूम की स्थापना करने तथा दूरभाष स.09193303132 जारी किए जाने को निर्देशित किया। बैठक में डीवीवीएनएल के मुख्य अभियंता कपिल सिंघवानी, पॉवर से शैलेश देसाई वाइस प्रेसिडेंट टोरेंट लिमिटेड, संजय कुमार उपाध्यक्ष (तकनीकी) भूपेंद्र सिंह पीआरओ टोरंट लिमिटेड, प्रिंसिपल आईटीआई व राजकीय पॉलिटेक्निक तथा सभी अधीक्षण अभियंता, निजी एजेंसियों के अधिकारीगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra MLC Election Result Live: SP Candidate for Teacher Dr. Akash Agarwal claim leading towards to victory…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी शिक्षक खंड की दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद नतीजे...

बिगलीक्स

MLC Agra Election : SP Candidate Aakash Agarwal leading

आगरालीक्स… आगरा एमएलसी शिक्षक खंड के चुनाव में जानें कौन चल रहा...

बिगलीक्स

Agra MLC Counting Live: SP Candidate Dr. Aakash Agarwal lead by 691 vote over BJP Candidate Hari Kishore Tiwari

आगरालीक्स आगरा एमएलसी शिक्षक खंड के 13998 वोटों की गिनती हुई, प्रशासन...

बिगलीक्स

Agra News: An unreserved festival special train will run from Jhansi to Nizamuddin via Agra Cantt and Raja Ki Mandi…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर झांसी से निजामुद्दीन तक चलेगी अनारक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन. 5...

error: Content is protected !!